{"_id":"6871264e161e54cb9608e34e","slug":"varanasi-news-they-tried-to-demolish-boundary-wall-were-chased-and-beaten-police-caught-two-people-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बाउंड्री गिराने से रोकने पर मनबढ़ों ने दौड़ाकर पीटा, पुलिस ने दो लोगों को दबोचा; कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बाउंड्री गिराने से रोकने पर मनबढ़ों ने दौड़ाकर पीटा, पुलिस ने दो लोगों को दबोचा; कार्रवाई
Fri, 11 Jul 2025 08:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 11 Jul 2025 08:27 PM IST
सार
वाराणसी की रोहनिया थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को घटना के चंद घटने बाद गिरफ्तार कर लिया है। वे लोग अपने एक परिचित के यहां छिपे हुए थे। बाउंड्री गिराने का प्रयास करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।
विज्ञापन
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Varanasi News: रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत बच्छाव छितौनी कोट गांव में मंगलवार शाम को मारपीट की गंभीर घटना सामने आई। गांव के ही मनबढ़ रामप्रकाश यादव उर्फ पकौड़ी और उसके बेटे दीपक (उर्फ दिनेश) ने अपने पड़ोसी रामबली यादव की बाउंड्री गिराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जब रामबली ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद लोहे की रॉड से हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, मारपीट यहीं नहीं रुकी।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों आरोपियों ने रामबली और उनके परिवार को दौड़ाकर पीटा। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, आरोपी रामप्रकाश और दीपक घटना के बाद से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामबली पिछले कई वर्षों से इन दोनों के उत्पीड़न का शिकार हो रहे थे। अक्सर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़ित रामबली एक ड्राइवर है, जबकि आरोपी रामप्रकाश सेना से सेवानिवृत्त है।