फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Student on strike at BHU gets admission in PhD gets justice on seventh day of strike

BHU: सात दिन से धरने पर बैठी छात्रा को मिला न्याय, PhD में प्रवेश के लिए मोबाइल पर आया फीस जमा करने का लिंक

Thu, 24 Apr 2025 05:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 05:47 PM IST
सार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्रा अर्चिता सिंह का आज सातवां दिन है। इस बीच, उनके मोबाइल पर एडमिशन फीस जमा करने का लिंक आ गया। वह खुशी से रो पड़ी। इस न्याय के लिए उसे काफी बधाईयां मिलीं।

विज्ञापन
Varanasi News Student on strike at BHU gets admission in PhD gets justice on seventh day of strike
धरने पर बैठी छात्रा अर्चिता सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस में सात दिनों से धरने पर बैठी अभ्यर्थी अर्चिता सिंह को पीएचडी एडमिशन मिल गया है। गुरुवार को अर्चिता के मोबाइल पर एडमिशन फीस जमा करने का लिंक आया और अर्चिता ने पैसे जमा कर अपनी सीट पक्की कर ली है। हिंदी विभाग में पीएचडी एडमिशन होते ही सेंट्रल ऑफिस पर साथी छात्र और छात्राओं ने जमकर बधाईयां दी और अर्चिता का मुंह मीठा कराया।

विज्ञापन




इसके साथ ही अर्चिता सिंह ने अपना धरना समाप्त कर दिया। वहीं, इसके अलावा बाकी के दो धरने अभी भी जारी हैं। वीसी आवास और परीक्षा नियंता कार्यालय के बाहर छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी है। वहीं, बीएचयू में डेढ़ महीने से घमासान बरकरार है।
विज्ञापन


छात्रों ने सवाल उठाया कि धरने चल रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। वहीं बीते 4 महीने से कुलपति नहीं नियुक्त हो पा रहे हैं। हिंदी विभाग में हो रहे अन्याय के विरोध में कम तक धरना चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed