Varanasi News: सेना के जवानों ने बच्चों को दी अनोखी सीख, नमामि गंग ने चलाया पर्यावरण साक्षरता अभियान
सेना के जवानों ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ते हुए अपने जन्मदिन व माता-पिता के वैवाहिक वर्षगांठ पर कम से कम एक पौधे लगाने व संरक्षण करने का लक्ष्य तय करें।
विस्तार
विद्यालय में गर्मियों की छुट्टियां होने वाली हैं। छुट्टियों के दिनों में समय का सदुपयोग कर सकें व बच्चों में प्रारंभ से ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का अनुभव हों। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को पर्यावरण संबंधी कुछ टास्क दिए जा रहें हैं।
गुरुवार को कोनियां स्थित क्वींस कॉन्वेंट स्कूल में नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर व 137 सीईटीएफ 39 जीआर गंगा टास्क फोर्स के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण साक्षरता अभियान चलाया गया। विद्यालय प्रबंध की ओर से डायरेक्टर योगेंद्र जेटली ने सेना के जवानों का अभिनंदन किया।
जवानों को तिलक कर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। भारत माता की जयजयकार गूंजती रहीं। गंगा टास्क फोर्स का नेतृत्व कर रहें सूबेदार देवेंद्र बसनेट ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि घर में पेड़-पौधे की नियमित देखभाल करके हम पौधरोपण अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।
नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने जागरूक करते हुए आह्वान किया कि घरों से निकलने वाले निर्माल्य को गंगा के आंचल तक न पहुंचने दें।प्रत्येक विद्यार्थी को गर्मी की छुट्टी में एक पौधे लगाकर उसकी देखभाल करने का टास्क दिया गया है। पौधे लगाते हुए और छुट्टी के बाद दोनों समय की फोटो उपलब्ध करानी होगी।कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित बच्चों ने स्वच्छता प्रेरक नारे लगाएं।
कई बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु तख्तियों पर स्लोगन लिखे थे। इस दौरान विद्यालय निदेशक योगेंद्र जेटली, सूबेदार देवेंद्र बसनेट, सूबेदार जगदीश चंद, नमामि गंगे गंगा विचार मंच जिला संयोजक शिवम अग्रहरि, जय विश्वकर्मा, सुमन तमांग, शिखा दास, उर्मिला, सुनील कुशवाहा, भीम सिंह, दया सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।