फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Sailors tourists fight over fare in varanasi police arrest six people dispute started

Varanasi News : किराए को लेकर नाविकों और पर्यटकों में मारपीट, पुलिस ने छह को उठाया; ऐसे शुरू हुआ था विवाद

Thu, 02 Jan 2025 07:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 02 Jan 2025 07:41 PM IST
सार

Varanasi News : अस्सी घाट पर मारपीट की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षाें से छह लोगों को थाने पर लेकर चली गई। यह मामला किराए को लेकर बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Varanasi News Sailors tourists fight over fare in varanasi police arrest six people dispute started
अस्सी घाट पर पर्यटकों और नाविकों में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अस्सी घाट पर गुरुवार की सुबह पर्यटकों और नाविकों में रेट को लेकर जमकर मारपीट हो गई। करीब पांच मिनट पर दोनों पक्षो में जमकर कहासुनी और धक्कामुक्की हुई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट शुरू होते ही घाट पर मौजूद पर्यटकों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन




घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि नाविक घाट घूमाने का 100 रुपये मांग रहे थे, लेकिन बाहर से आए लड़के 50 रुपये देने की जिद कर रहे थे। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


पर्यटकों ने बताया कि घाट पर आने वाले लोग यहां घूमने आते हैं, लेकिन नाविकों द्वारा इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है। मौजूद लोगों ने कहा कि किसी के ऊपर ऐसे हाथ नहीं उठाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाट घूमने आए पर्यटकों ने बताया कि वह चंदौली से बीएचयू अपना कान दिखाने आए थे। उसके बाद वह गंगा में घूमने के लिए निकले थे। पहले नाविक ने 50 रुपये लेने के लिए बात कही लेकिन बाद में 100 रुपये मांगने लगे। दोनों पक्षों में बहस होने के साथ मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन युवकों को थाने भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed