{"_id":"66146dfb0ef41e6c9b03ea34","slug":"varanasi-news-pwd-did-not-build-the-road-u-turn-system-could-not-be-started-varanasi-news-c-20-vns1056-567732-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News:पीडब्ल्यूडी ने नहीं बनाई सड़क, नहीं शुरू हो सकी यू-टर्न व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News:पीडब्ल्यूडी ने नहीं बनाई सड़क, नहीं शुरू हो सकी यू-टर्न व्यवस्था
विज्ञापन
कमिश्नरेट के ट्रैफिक पुलिस के अफसरों से कहने के बाद भी पीडब्ल्यूडी ने बनारस स्टेशन-मंडुवाडीह रोड की मरम्मत नहीं कराई। नतीजतन, मंडुवाडीह चौराहा पर यू-टर्न व्यवस्था सोमवार सुबह शुरू नहीं हो सकी। अफसरों का कहना है कि जब तक सड़क दुरुस्त नहीं हो जाती है तब तक यू-टर्न व्यवस्था शुरू करना संभव नहीं है।
बनारस स्टेशन मार्ग से मंडुवाडीह चौराहा मार्ग पर बाईं लेन पर खोदाई की वजह से संकरे रास्ते पर जाम शुरू हो गया और यू-टर्न के लिए जगह ही नहीं बची। इसके चलते यू-टर्न की व्यवस्था शनिवार से स्थगित है। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि सुगम यातायात हमारी प्राथमिकता है। पीडब्ल्यूडी के अफसरों से कहा गया था कि रविवार रात तक वह सड़क को दुरुस्त करा दें। सोमवार को उनसे फिर बात की गई है। सड़क बन जाए तो हम तत्काल यू-टर्न व्यवस्था लागू करा देंगे।