फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: Projection mapping will be done at Chet Singh Ghat, the story of Mother Gangas descent on earth

Dev Deepawali 2022: काशी के चेत सिंह घाट पर होगा लेजर शो, 3D में दिखाई जाएगी मां गंगा के धरती पर अवतरण की कथा

Fri, 04 Nov 2022 04:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 04 Nov 2022 04:14 PM IST
सार

उप निदेशक पर्यटन प्रीती श्रीवास्तव के मुताबिक, 20 लेजर प्रोजेक्टरर्स 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो का आयोजन होगा। इस शो से मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की कथा का 3-डी चित्रण किया जाएगा। प्रोजेक्शन मैपिंग में गंगा अवतरण के पौराणिक पात्रों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन
Varanasi News: Projection mapping will be done at Chet Singh Ghat, the story of Mother Gangas descent on earth
देव दीपावली 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव दीपावली पर चेत सिंह घाट पर प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर लाइट शो होगा। पहली बार 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग में पौराणिक चरित्र जीवंत होंगे। उप निदेशक पर्यटन प्रीती श्रीवास्तव के मुताबिक, 20 लेजर प्रोजेक्टरर्स 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो का आयोजन होगा। इस शो से मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की कथा का 3-डी चित्रण किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रोजेक्शन मैपिंग में गंगा अवतरण के पौराणिक पात्रों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया है। इस दौरान बजने वाली संगीत ध्वनि और संवाद आयोजन में चार चांद लगाएगा। पौराणिक चरित्रों के संयोजन में तकनीकी का मेल कथा चरित्रों को जीवंत बना देगा। कार्यक्रम में लेजर लाइट मल्टीमीडिया का भी प्रस्तुतीकरण होगा।
विज्ञापन


इसमें संगीत और ध्वनि के साथ लेजर और प्रकाश का अनूठा संगम दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। नई दिल्ली के स्टूडियो में शो की शूटिंग और रिकॉर्डिंग पर दिन-रात काम हो रहा है। ताकि यह उत्कृष्ट प्रस्तुति देव दीपावली के दिन वाराणसी में गंगा घाटों को जीवंत बना सके। करीब 20 मिनट का यह शो 15 मिनट के अंतराल पर सात से रात 10 बजे तक होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed