Varanasi News: IMS BHU में एमएससी मेडिकल फिजिक्स कोर्स शुरू करने की तैयारी, लघु पाठ्यक्रम का उद्घाटन
आईएमएस-बीएचयू में एमएससी मेडिकल फिजिक्स कोर्स शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में रेडियोबायोलॉजी विषय पर दो दिवसीय लघु पाठ्यक्रम का उद्घाटन किया गया। विशेषज्ञों ने आधुनिक चिकित्सा में मेडिकल फिजिक्स और रेडियोबायोलॉजी की बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नवीन तकनीकों की जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमएस बीएचयू के रेडियोथेरेपी एवं विकिरण चिकित्सा विभाग की ओर से दो दिवसीय अल्पकालिक पाठ्यक्रम का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने रेडियोबायोलॉजी से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की।
प्रो. सुनील चाैधरी और अन्य लोगों ने कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी को स्मृति चिह्न भेंट किया। कुलपति ने एमएससी मेडिकल फिजिक्स कोर्स शुरू करने का आह्वान करते हुए हर संभव पहल करने को कहा।आईएमएस में दो दिन तक चलने वाले इस पाठ्यक्रम में देश के विभिन्न जगहों से आने वाले 70 पीजी के विद्यार्थियों के साथ ही अन्य लोग प्रतिभाग कर रहे हैं। दो दिन तक रेडियोबायोलॉजी में हाल ही में हुई प्रगति और उभरते अनुप्रयोगों पर चर्चा की जाएगी।
कुलपति ने कहा कि किसी भी कक्षा या शैक्षणिक कार्यक्रम में सीखने की गुणवत्ता केवल वक्ता पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि श्रोताओं की सक्रिय भागीदारी पर भी निर्भर करती है। टाटा मेमोरियल सेंटर के पूर्व निदेशक प्रो. सत्यजीत प्रधान ने रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के तीन प्रमुख स्तंभों क्लीनिकल ज्ञान, रेडियोबायोलॉजी और मेडिकल फिजिक्स के महत्व को रेखांकित किया।
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, देहरादून के निदेशक एवं एम्स ऋषिकेश के पूर्व डीन प्रो. मनोज गुप्ता ने कैंसर उपचार में विकिरण के नैदानिक अनुप्रयोगों और प्रभावी रेडियोथेरेपी पद्धतियों के महत्व पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किया।
स्वागत कर प्रो. ललित एम अग्रवाल ने विचार रखे। चिकित्सा संकाय प्रमुख प्रो. संजय ने रेडियोथेरेपी एवं रेडिएशन मेडिसिन विभाग की पहल की सराहना की। अध्यक्षता आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने की। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सुनील चौधरी ने किया।