फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News parshad foundation stone for interlocking road people said thank you

Varanasi News: इंटरलॉकिंग सड़क का पार्षद ने किया शिलान्यास, स्थानीय लोगों ने कहा- धन्यवाद

Sun, 16 Jun 2024 11:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Jun 2024 11:09 PM IST
सार

Varanasi News: पार्षद ने कहा कि सरकार का मुख्य फोकस सभी को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराकर विकास कार्यों को बढ़ावा देना है। इसको ध्यान में रखते हुए ही सड़क निर्माण सहित अन्य कार्य करवाने की दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Varanasi News parshad foundation stone for interlocking road people said thank you
इंटरलॉकिंग के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम के वार्ड नंबर तीन स्थित नवविस्तारित हथियान वीर बाबा कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़क का भाजपा पार्षद मंजू कन्नौजिया ने रविवार को शिलान्यास किया। विधि विधान से पूजन के बाद कॉलोनीवासियों की मौजूदगी में पार्षद ने ईट रखा और नारियल तोड़कर काम शुरू करवाया।

विज्ञापन


कॉलोनी में लेन नंबर 1 से 6 तक होने वाले इस कार्य के लिए नगर निगम की ओर से 41.07 लाख रुपये स्वीकृत किया जा चुका है। नियमानुसार नवविस्तारित कॉलोनी में सीवर, पेयजल सहित अन्य सुविधाएं भी दिलवाई जाएंगी।
विज्ञापन


इस दौरान पार्षद ने सुनील कन्नौजिया, भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बाबू विश्वकर्मा, अभिनव श्रीवास्तव, पार्षद प्रतिनिधि अजय वर्मा के साथ कालोनी में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को भी देखा। कार्यक्रम में भीटारी के पार्षद रविंद्र सोनकर, मुकेश बारी, रामकुमार गुप्ता, मुकेश चौरसिया, लाल बहादुर, केशव सहाय, संदीप आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed