फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi news of two-storey house collapsed during excavation of Babatpur Airport tunnel

बड़ा हादसा टला: बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग

Wed, 11 Feb 2026 11:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 11 Feb 2026 11:58 AM IST
सार

Varanasi News: बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान मंगलवार को दो मंजिला मकान गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। 

विज्ञापन
varanasi news of two-storey house collapsed during excavation of Babatpur Airport tunnel
मलबे में दबा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तारीकरण परियोजना के तहत बन रही अंडरग्राउंड टनल की खुदाई के दौरान सोमवार रात बड़ा हादसा टल गया। पिंडरा तहसील के रघुनाथपुर (फूलपुर) गांव में टनल निर्माण के लिए की जा रही खोदाई के चलते एक दो मंजिला मकान अचानक जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि मकान गिरने की आहट मिलते ही परिवार के सदस्य समय रहते बाहर भाग निकले। 

विज्ञापन


पीड़ित नारायण पटेल का मकान नेशनल हाईवे-31 के किनारे था। पिछले हिस्से का मुआवजा उन्हें मिल चुका था, लेकिन सामने का हिस्सा अभी सर्वे और मुआवजे की प्रक्रिया में था। नारायण पटेल का आरोप है कि सोमवार दिन भर जेसीबी से उनके घर के करीब खुदाई की गई। 
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों से खतरे की आशंका जताते हुए शिकायत भी की, लेकिन कर्मचारियों ने कुछ नहीं होगा कहकर उनकी बातों को अनसुना कर दिया। रात होते-होते खुदाई वाले गड्ढे की तरफ से नींव खिसकी और पूरा दो मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बदलाव: नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास

इस दुर्घटना में नारायण पटेल के घर में रखी अनाज, कपड़े, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत पूरी गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। पीड़ित का अनुमान है कि उन्हें कम से कम 10 लाख का वित्तीय नुकसान हुआ है। बेघर परिवार ने जिलाधिकारी से गुहार लगाने का निर्णय लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed