फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News of PNG supply started at Annapurna Rishikul Ashram

Varanasi News: अन्नपूर्णा ऋषिकुल आश्रम में पीएनजी आपूर्ति शुरू, हर महीने बचेंगे 60 एलपीजी सिलेंडर

Sat, 04 Apr 2026 02:51 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 04 Apr 2026 02:51 PM IST
सार

वाराणसी जिले में शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में पीएनजी आपूर्ति शुरू हो गई है। ऐसे में अब हर महीने 60 एलपीजी सिलेंडर बचेंगे। इन सिलिंडरों को उन क्षेत्रों में उपयोग किया जा सकेगा, जहां अभी पाइपलाइन गैस की सुविधा नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
Varanasi News of PNG supply started at Annapurna Rishikul Ashram
पीएनजी कनेक्शन - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

गेल इंडिया ने वाराणसी शहर में शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति शुरू कर दी है। इससे आश्रम की रसोई को अब पाइपलाइन के माध्यम से लगातार और सुरक्षित गैस उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन


आश्रम पारंपरिक वैदिक शिक्षा और सामाजिक सेवा के लिए जाना जाता है। यहां प्रतिदिन लगभग 300 लोगों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। अब तक भोजन बनाने के लिए रसोई में पारंपरिक ईंधन का उपयोग किया जाता था, जिसमें प्रतिदिन दो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर खर्च होते थे। इस प्रकार हर महीने करीब 60 सिलेंडरों की खपत होती थी। 
विज्ञापन


मुख्य प्रबंधक मार्केटिंग प्रवीण गौतम ने बताया कि आश्रम में पीएनजी आपूर्ति शुरू होने से हर महीने बचने वाले करीब 60 एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग अब उन क्षेत्रों में किया जा सकेगा जहां अभी पाइपलाइन गैस की सुविधा नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed