फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: Now like flights and trains, only one ticket will be made in city buses too

वाराणसी न्यूज: अब फ्लाइट व ट्रेन की तरह सिटी बसों में भी बनेगा एक ही टिकट, जानिए-आखिर क्यों लिया गया ये फैसला?

Thu, 28 Sep 2023 07:57 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 28 Sep 2023 07:57 AM IST
सार

सिटी बसों के जगह-जगह ठहराव और भीड़ का हवाला देकर परिचालक ज्यादातर यात्रियों का टिकट नहीं बनाते हैं। इसका फायदा कुछ यात्री भी उठाते हैं। बिना टिकट के ही यात्रा करते हैं। यह मामला सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अधिकारियों के पास पहुंचा था।

विज्ञापन
Varanasi News: Now like flights and trains, only one ticket will be made in city buses too
सिटी बस में चढ़ते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी बसों से यात्रा के लिए अब फ्लाइट व ट्रेन की तरह एक ही टिकट बनवाया जा सकेगा। इस पर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने मुहर लगा दी है। यह व्यवस्था अक्तूबर से लागू हो सकती है। हालांकि, सिटी बसों के टिकट ऑफलाइन ही बनेंगे। परिचालक ही टिकट देकर किराया वसूलेगा। अभी एक-एक यात्री का टिकट बनता है। भीड़ होने पर टिकट बनाने में दिक्कत होती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी: रामेश्वर गांव को ग्रामीण टूरिज्म में मिला सिल्वर मेडल, मुख्य विकास अधिकारी दिल्ली में सम्मानित

विज्ञापन

सिटी बसों के जगह-जगह ठहराव और भीड़ का हवाला देकर परिचालक ज्यादातर यात्रियों का टिकट नहीं बनाते हैं। इसका फायदा कुछ यात्री भी उठाते हैं। बिना टिकट के ही यात्रा करते हैं। यह मामला सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अधिकारियों के पास पहुंचा था। छापे में गड़बड़ी पकड़ी भी गई थी। चर्चा के बाद ही सिटी बस से यात्रा करने वाले एक परिवार, सगे-संबंधी व दोस्तों का एक ही टिकट बनाने का फैसला हुआ। अधिकारियों ने कहा कि पूरा किराया लेकर एक ही टिकट दिया जाएगा। इसमें यात्रा करने वाले लोगों की संख्या दर्ज रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक नजर में

180 बसें है सिटी ट्रांसपोर्ट के बेड़े में

50 ई-बसें

130 डीजल बसें

20 हजार रोजाना सफर करते हैं यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed