{"_id":"6454c7b06779ba2df60deb34","slug":"varanasi-news-mnrega-laborer-died-due-to-drowning-in-amrit-sarovar-police-sent-the-body-for-postmortem-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अमृत सरोवर में डूबने से मनरेगा मजदूर की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अमृत सरोवर में डूबने से मनरेगा मजदूर की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Fri, 05 May 2023 02:39 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 05 May 2023 02:39 PM IST
सार
अजीत कुमार सिंह पुत्र सूबेदार सिंह उम्र 31 वर्ष शुक्रवार को घर से बाजार कालिका स्थित चौराहे पर गया जहां चाय पी और पान खाया वापस लौटते समय गांव में स्थित अमृत सरोवर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। वहीं अमृत सरोवर पर खेल रहे बच्चों ने शोर-शराबा मचाया जिससे मौके पहुंचे ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
मृतक अजीत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में सेवापुरी/कपसेठी थाना क्षेत्र के हरिभानपुर गांव में शुक्रवार को सुबह गांव में स्थित अमृत सरोवर में डूबने से मनरेगा मजदूर की मौत हो गई ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला गया वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Mau News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को आठ साल की सजा, जान से मारने की धमकी भी दी थी
विज्ञापन
बताया जाता है कि उपरोक्त गांव निवासी अजीत कुमार सिंह पुत्र सूबेदार सिंह उम्र 31 वर्ष शुक्रवार को घर से बाजार कालिका स्थित चौराहे पर गया जहां चाय पी और पान खाया वापस लौटते समय गांव में स्थित अमृत सरोवर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। वहीं अमृत सरोवर पर खेल रहे बच्चों ने शोर-शराबा मचाया जिससे मौके पहुंचे ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक मनरेगा में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था तथा मृतक एक पुत्र विनय कुमार 2 वर्ष तथा एक पुत्री कविता चार वर्ष का पिता बताया जाता है ग्रामीणों के अनुसार मृतक का पत्नी कुसुम से आए दिन विवाद होता रहता था घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया तथा गांव में मातम छा गया।