फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: Viral Video of Man Dancing, Died Due to Heart Attack News in Hindi

मातम में बदलीं खुशियां: डांस करते हुए अचानक गिर पड़ा शख्स, हार्ट अटैक से हुई मौत, वीडियो वायरल

Tue, 29 Nov 2022 12:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 29 Nov 2022 12:51 PM IST
सार

Death While Dancing: मृतक का नाम मनोज विश्वकर्मा (40) बताया जा रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि मनोज नाचते हुए अचानक जमीन पर गिर पड़ते हैं।

विज्ञापन
Varanasi News: Viral Video of Man Dancing, Died Due to Heart Attack News in Hindi
वायरल वीडियो में नाचते लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस समय हार्ट अटैक की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। कोई कार चलाते हुए दम तोड़ रहा है तो किसी को डांस करते हुए हार्ट अटैक हो रहा है। वाराणसी के चेतगंज थाना के पिपलानी कटरा में ऐसा ही मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


पिपलानी कटरा औघड़नाथ तकिया निवासी मनोज विश्वकर्मा (40) की शादी समारोह में डांस करते हुए अचानक आए हार्ट अटैक से मौत हो गई। शादी की खुशियां पलभर में ही मातम में बदल गई।
विज्ञापन


औघड़नाथ तकिया निवासी मनोज विश्वकर्मा के परिवार में 25 नवंबर को शादी थी। दोपहर के समय परिवार में बरात निकलने की तैयारी चल रही थी। इससे पहले परछन के समय डांस के दौरान अचानक मनोज की तबीयत बिगड़ी और वह अचेत हो गए। परिजन तुरंत निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

बर्थडे पार्टी में नाचते हुए हार्ट अटैक से हुई मौत
बरेली में एक होटल में आयोजित बर्थ डे पार्टी में डांस करते-करते आईवीआरआई कर्मचारी प्रभात कुमार (45) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी। प्रभात कुमार आईवीआरआई में सीनियर टेक्नीशियन असिस्टेंट के पद पर तैनात थे। प्रभात कुमार ने पहले यहां एक गाना गाया और फिर डांस फ्लोर पर डांस करने पहुंच गए। मस्ताना अंदाज में डांस करते हुए उन्हें चार-पांच मिनट ही हुए थे कि अचानक वह डांस फ्लोर पर गिर गए। लोगों को लगा कि शायद वह लड़खड़ाकर यूं ही गिर गए हैं और खुद उठकर खड़े हो जाएंगे लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो उनके नजदीक पहुंचे। लेकिन तब तक प्रभात की सांसें थम चुकी थीं। पूरी तरह फिट रहने वाले प्रभात बैडमिंटन के खिलाड़ी थे और इस पार्टी में भी बैडमिंटन खेलने के बाद पहुंचे थे। हंसमुख और दोस्ताना मिजाज के शख्स के तौर पर पहचान रखने वाले प्रभात की जश्न के माहौल में अचानक हुई मौत ने पलक झपकते पार्टी का माहौल गमगीन कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed