फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Fraudulent Appearance in POCSO Case Elder Sister Appears in Court in Place of Accused

Varanasi News: पॉक्सो के मामले में फर्जी हाजिरी, आरोपी की जगह बड़ी बहन पहुंची कोर्ट; प्राथमिकी

Thu, 28 May 2026 12:27 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 28 May 2026 12:27 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के आशापुर निवासी दीनानाथ ने पॉक्सो केस में आरोपी की बहन पर फर्जी तरीके से अदालत में पेश होने और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Varanasi News Fraudulent Appearance in POCSO Case Elder Sister Appears in Court in Place of Accused
वाराणसी कोर्ट। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Varanasi Crime: सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर निवासी दीनानाथ ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में फर्जी तरीके से अदालत में पेश होने और धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में कैंट पुलिस ने आरोपिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में दीनानाथ ने बताया कि उनकी बहू मैना देवी की ओर से दर्ज कराए गए पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में मुख्य आरोपी आदित्य उर्फ गोलू साहनी फरार चल रहा है। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी होने के साथ ही धारा 82 के तहत कार्रवाई भी की जा चुकी है। इसके बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, इस मामले में पूर्व में जेल जा चुकी आरोपी सरिता साहनी को 4 मई 2026 को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम की अदालत में पेश होना था। आरोप है कि निर्धारित तारीख पर सरिता की जगह उसकी बड़ी बहन सुनीता देवी साहनी अदालत पहुंची और स्वयं को सरिता बताकर अदालत में प्रार्थना पत्र और वकालतनामे पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

दीनानाथ का कहना है कि पूरी घटना अदालत परिसर और बरामदे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत परिसर में ही सुनीता देवी ने उन पर मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर परिवार सहित जान से मरवाने की धमकी दी गई और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

पीड़ित के अनुसार, मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त से भी की गई थी, लेकिन काफी समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कैंट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया।

थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अदालत में फर्जी तरीके से पेश होने और धमकी देने के आरोपों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed