{"_id":"6ac607f69f3dad9db10749ee","slug":"up-police-transfers-sps-of-jaunpur-ballia-and-ghazipur-changed-check-the-full-list-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस: जौनपुर, बलिया और गाजीपुर के एसपी बदले, यहां पढ़ें- किसकी कहां हुई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस: जौनपुर, बलिया और गाजीपुर के एसपी बदले, यहां पढ़ें- किसकी कहां हुई तैनाती
Wed, 07 Oct 2026 02:26 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: किशन चौबे
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:26 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यशवीर सिंह को जौनपुर का नया एसपी बनाया गया है, जबकि गाजीपुर और बलिया में भी नए पुलिस कप्तानों की तैनाती हुई है।
विज्ञापन
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में कई आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसमें पूर्वांचल के जौनपुर, गाजीपुर और बलिया जिलों के पुलिस कप्तानों का भी तबादला शामिल है।
विज्ञापन
जौनपुर को मिला नया एसपी
2013 बैच के आईपीएस अधिकारी यशवीर सिंह को जौनपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वह बस्ती के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। अब उन्हें बस्ती से हटाकर जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जौनपुर के मौजूदा एसपी कुंवर अनुपम सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
यूपी पुलिस तबादला
- फोटो : Amar Ujala
बलिया के एसपी भी बदले
बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को हटाकर बस्ती का एसपी बनाया गया है। वहीं गाजीपुर के एसपी ईरज राजा को बलिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
गाजीपुर को मिला नया पुलिस कप्तान
गाजीपुर के एसपी ईरज राजा के बलिया तबादले के बाद जालौन के एसपी विनय कुमार सिंह को गाजीपुर का नया एसपी बनाया गया है। विनय कुमार सिंह 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

UP Police Transfer
- फोटो : Amar Ujala
किस अधिकारी को कहां से कहां भेजा गया ?
यशवीर सिंह — एसपी बस्ती → एसपी जौनपुर
कुंवर अनुपम सिंह — एसपी जौनपुर → एसपी, पीएसी मुख्यालय लखनऊ
ओमवीर सिंह — एसपी बलिया → एसपी बस्ती
ईरज राजा — एसपी गाजीपुर → एसपी बलिया
विनय कुमार सिंह — एसपी जालौन → एसपी गाजीपुर
कुंवर ज्ञानंजय सिंह — एसपी हापुड़ → डीसीपी, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज
कृष्णेश बहादुर — एसपी मऊ → एसपी लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ
सर्वेश कुमार मिश्रा — सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज → एसपी मऊ
सूरज कुमार राय — एसपी बागपत → एसएसपी मुजफ्फरनगर
पुणेंदु सिंह — एसपी/स्टाफ ऑफिसर टू डीजीपी → एसपी बागपत
मधुवन कुमार सिंह — एसपी/एसपी नगर आजमगढ़ → एसपी हापुड़
सुरेश चंद्र रावत — एसपी/अपर एसपी मथुरा → एसपी जालौन।
इसके अलावा रवीना त्यागी को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद से हटाकर बाराबंकी का एसपी बनाया गया है, जबकि अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी से हटाकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह संजय कुमार को मुजफ्फरनगर के एसएसपी पद से हटाकर 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है।