फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News For first time female military officer took charge of army recruitment Colonel Reshma Shareen

Varanasi News: पहली बार महिला सैन्य अधिकारी ने संभाली सेना भर्ती की कमान, जानें काैन हैं कर्नल रेशमा शरीन

Sun, 09 Nov 2025 01:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Nov 2025 01:15 PM IST
सार

मूलत: पंजाब की रहने वाली कर्नल रेशमा शरीन के पिता और भाई भी सेना में ही हैं। उन्होंने कहा कि सेना में लिंग भेद नहीं होता है। मुझे गर्व है कि देश सेवा के लिए माैका मिला है।

विज्ञापन
Varanasi News For first time female military officer took charge of army recruitment Colonel Reshma Shareen
कर्नल रेशमा शरीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के लिए ये पहला मौका है जब किसी महिला सैन्य अधिकारी भी भर्ती का नेतृत्व कर रहीं हैं। ये सेना भर्ती महिला नेतृत्व का संदेश है। कर्नल रेशमा शरीन आगरा आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस में भर्ती अधिकारी के पद पर तैनात हैं। मूलरूप से पंजाब की रहने रेशमा शरीन के पिता और दोनों भाई भी भारतीय सेना में अधिकारी हैं।

विज्ञापन


छावनी के रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर भर्ती का संचालन कर रहीं कर्नल रेशमा शरीन ने कहा कि सेना में सफलता समर्पण, अनुशासन और लगन से मिलती है। यहां लिंग कोई बाधा नहीं है। 2019 में रक्षा मंत्रालय की ओर से महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिए जाने के बाद, अब महिलाएं सिग्नल्स, इंजीनियरिंग, एजुकेशन, लॉ, इंटेलिजेंस, एविएशन समेत कई शाखाओं में जिम्मेदारियां निभा रही हैं। 
विज्ञापन


2023 में महिलाओं को कर्नल रैंक में कर्नल रेशमा शरीन का वाराणसी में नेतृत्व और उनकी सैन्य पृष्ठभूमि ने आज यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि भारतीय सेना न केवल अवसर दे रही है, बल्कि महिलाओं की क्षमता को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में सेना में शामिल हो रहीं युवतियां : कर्नल रेशमा शरीन ने कहा कि बड़ी संख्या में युवतियां सेना में शामिल होकर देश सेवा का संकल्प ले रही हैं। उन्होंने बताया कि यह रुझान महिलाओं में बढ़ती देशभक्ति की भावना को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed