फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: Drains blocked at many places, problem due to bad smell, danger of infectious diseases persists

Mirzapur News:कई जगह नालियां जाम, बदबू से हो रही दिक्कत, संक्रामक बीमारियों का खतरा बरकरार

Tue, 21 May 2024 05:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: Drains blocked at many places, problem due to bad smell, danger of infectious diseases persists
नगर में खुली और जाम नालियों से लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है। साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। बारिश के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

नगर के लगभग सभी क्षेत्रों में खुली और जाम नालियां देखी जा सकती हैं। आलम यह है कि रमईपट्टी से कनौरा घाट, जिला मुख्यालय, वासलीगंज, इमामबाड़ा सहित शहर के अधिकतर मोहल्लों में नाली जाम की समस्या आम है। ऐसे में लोगों को गंदगी और बदबू से दो चार होना पड़ रहा है। आवागमन में भी बाधा बन रही हैं। अभी नालियों की सफाई भी नहीं शुरू हुई है। ऐसे में आगामी बारिश के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

केस - 1



शास्त्री ब्रिज से जैसे ही कोई व्यक्ति शहर में प्रवेश करता है। उसका सामना खुली, बदबूदार नालियों से होता है। जाह्नवी होटल के पास नालियों को ढकने के लिए लगे पत्थर हटा दिए गए हैं। ऐसे में गंदगी और बदबू से यहां से गुजरने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस - 2



जिला मुख्यालय भी नाली जाम की समस्या से अछूता नहीं है। जिला पंचायत कार्यालय के सामने नाली जाम है। प्लास्टिक की ग्लास, बोतल इत्यादि से नाली पटी पड़ी है। इसके चलते लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article