{"_id":"67a300ea7cc8c2f605091f78","slug":"varanasi-news-devotees-took-prasad-in-huge-bhandaar-traders-extended-full-cooperation-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : विशाल भंडारा में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, व्यापारियों ने किया भरपूर सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : विशाल भंडारा में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, व्यापारियों ने किया भरपूर सहयोग
Wed, 05 Feb 2025 11:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:40 AM IST
सार
मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारी समेत शाखा सदस्यों एवं समाज के विशिष्ट जनों की उपस्थिति एवं सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी की धरा पर मारवाड़ी सम्मेलन वाराणसी ने सात दिनी भंडारे का आयोजन लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन के बाहर किया। बीते 29 जनवरी मौनी अमावस्या से चार फरवरी यानी वसंत पंचमी तक सुबह सात बजे से शाम चार बजे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
भंडारा में लगभग 15 हजार आगुंतकों को प्रतिदिन और सात दिनों में एक लाख से अधिक आगुंतक श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया।
सेवा के प्रति संकल्पित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने समाज के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम सभी इन लोगों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापन करते हैं। आपकी उपस्थिति एवं सहयोग के बिना यह विशाल कार्यक्रम संभव नहीं था।
विज्ञापन
मारवाड़ी सम्मेलन वाराणसी शाखा के अध्यक्ष अनुज डिडवानिया एवं मंत्री हेमदेव अग्रवाल ने यह कार्यक्रम की रूपरेखा की परिकल्पना कर इस कार्यक्रम को मूर्त रूप दिया।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में संस्था और समाज के अन्य लोगों ने तन-मन-धन से भरपूर सहयोग दिया, जिसमें उमाशंकर अग्रवाल, सुशील लोहिया, सुनील धानुका, आलोक मोदी, गंगा धानुका, राजेश बाजोरिया आदि थे।