फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Devbrata created history by tuning Richard Wagner opera music on sitar

Varanasi News: रिचर्ड वागनर के ओपेरा संगीत को सितार में लयबद्ध कर देवब्रत ने रचा इतिहास, विश्व में मिली सराहना

Mon, 07 Jul 2025 07:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 07:52 PM IST
सार

इस अनूठे सांस्कृतिक मिलन के कारण, देवब्रत मिश्र को पूरे यूरोप में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है, जिससे भारतीय शास्त्रीय संगीत को एक नई वैश्विक पहचान मिलने की संभावना है। उनके आगामी कार्यक्रम यूरोप के स्विट्जरलैंड के अलावा जर्मनी और अन्य देशों में भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Varanasi News Devbrata created history by tuning Richard Wagner opera music on sitar
जर्मन संगीतकार रिचर्ड वागनर के साथ देवब्रत मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनियभार में पश्चिमी ओपेरा संगीत को स्थापित करने वाले महान जर्मन संगीतकार विल्हेल्म रिचर्ड वागनर के संगीत को सितार पर सजाकर पंडित देवब्रत मिश्र ने इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन


18वीं सदी के प्रख्यात जर्मन संगीतकार रिचर्ड वागनर, जिनके ओपेरा संगीत को यूरोप सहित पूरे विश्व में सराहा जाता है। वे न केवल पश्चिमी शास्त्रीय संगीत के महान स्तंभ रहे हैं, बल्कि बौद्ध साहित्य के भी गहरे प्रशंसक। वागनर की रचनाओं में कहीं-कहीं बौद्ध कथाओं और दर्शन का प्रभाव भी दिखलाई पड़ता है।
विज्ञापन


इसी गूढ़ सांस्कृतिक संगम को जीवंत किया भारत के प्रसिद्ध सितार वादक पंडित देवब्रत मिश्र और स्विट्जरलैंड के संगीतकार क्लाउडियो डेनिसर ने। इन्होंने वागनर के संगीत को भारतीय शास्त्रीय संगीत विशेषकर सितार वादन के साथ एक अनूठे और अभिनव ढंग से प्रस्तुत किया। यह पहली बार था जब किसी भारतीय संगीतकार ने वागनर के संगीत के साथ ऐसा प्रयोग किया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही देवब्रत मिश्र पहले भारतीय संगीतकार बने जिन्हें स्विट्जरलैंड के लुसेर्न स्थित रिचर्ड वागनर म्यूजियम में कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर मिला। उनकी और क्लाउडियो डेनिसर की युगल प्रस्तुति को श्रोताओं द्वारा अत्यंत सराहना मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed