फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News dead Body identified as competitive student family members suspect something untoward

Varanasi News: प्रतियोगी छात्र के रूप में शव की पहचान, परिजनों ने अनहोनी की जताई आशंका; जानें मामला

Fri, 27 Jun 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 27 Jun 2025 05:51 AM IST
सार

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में बीते सोमवार को लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस की तरफ से शिनाख्त किया जा रहा था। वह छह महीने पहले वाराणसी से प्रयागराज गया था।

विज्ञापन
Varanasi News dead Body identified as competitive student family members suspect something untoward
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

Varanasi News: शिवकुटी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित नाले में सोमवार को मिले अज्ञात शव की पहचान गुरुवार को प्रतियोगी छात्र मयंक (32) के रूप में हुई। इससे पहले पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। छह महीने पहले ही मयंक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाराणसी से प्रयागराज आया था। 

विज्ञापन


सलोरी में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। परिजनों ने छात्र के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी निवासी हरेंद्र कुमार ब्रिज कॉर्पोरेशन में इंजीनियर के पद से रिटायर हुए हैं। मयंक उनके दो बेटों में छोटा था। 
विज्ञापन


ममेरे भाई अभिषेक के अनुसार, शनिवार को उसने मां से अंतिम बार फोन पर बातचीत की थी। इसके बाद से फोन बंद आने लगा। रविवार को परिजन रूम पर पहुंचे, जहां ताला लटक रहा था। अभिषेक ने बताया कि उसके पास भी रूम की एक चाबी थी। ताला खोलने पर मयंक का फोन, बैग और जूता रूम पर रखा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

आसपास के छात्रों से पूछताछ करने पर भी मयंक का सुराग नहीं लगा। गुरुवार सुबह पिता अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मयंक की खोजबीन करते हुए एसआरएन पुलिस चौकी पर पहुंचे, जहां अज्ञात शव का रजिस्टर देखने पर पिता ने गोविंदपुर के नाले में मिले युवक के शव की पहचान अपने बेटे मयंक के रूप में की। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार, नाले में गिरने की वजह से छात्र के गले व पेट में कीचड़ भर गया था। इंस्पेक्टर रुकुम पाल सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मामले में छह पत्रकारों पर केस दर्ज
बीएचयू सिंहद्वार पर मालवीय प्रतिमा की साफ-सफाई का वीडियो वायरल होने के मामले में व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन समेत छह पत्रकारों के खिलाफ गुरुवार को लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मालवीय प्रतिमा की साफ-सफाई पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार तुषार कुमार निवासी पैगंबरपुर सारनाथ की ओर से कराई जा रही थी। 

बुधवार को सफाई कर्मी रूपमपुर नटुई निवासी सचिन और अमन यादव मालवीय प्रतिमा की सफाई कर रहे थे। इस बीच गलत वीडियो को प्रसारित किया गया। जातिगत टिप्पणी कर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। एक्स हैंडल पर नितिन कुमार राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 

जमीन पर कब्जा नहीं मिलने पर पीड़ित ने लगाई डीएम से गुहार
सारनाथ थाना क्षेत्र निवासी अजय श्रीवास्तव ने (रिटायर रेलकर्मी) ने गुरुवार को जिलाधिकारी से गुहार लगाई। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में बताया कि 2005 में उन्होंने जमीन का बैनामा कराया। जब कब्जा लेने पहुंचे तो क्षेत्र के कुछ लोगों ने विरोध जताया। कॉलोनाइजर व उसके लोगों ने कब्जे पर रोक लगा रखी है। जिलाधिकारी ने जांचकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

चेन स्नेचिंग के तीन दिन बाद भी मुकदमा नहीं
शिवपुर के चमाव गांव में 23 जून की रात युवक से चेन स्नेचिंग के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन दिन बाद भी केस दर्ज नहीं किया है। शिवपुर निवासी श्रीप्रकाश तिवारी ने तहरीर दी कि 23 जून की रात 10.30 बजे खाना खाने के बाद घर के पास टहल रहे थे। दो अज्ञात लोह मुंह बांधकर पहुंचे और गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले। सूचना पर डायल-112 पहुंची, लेकिन छानबीन के बाद लौट गई। दूसरे दिन वीवीआईपी ड्यूटी का हवाला देते हुए पुलिस ने कुछ नहीं किया। तीसरे दिन भी पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed