फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News condition of Cantt amidst crowd medical unit not seen only BP check facility available

Varanasi News : कैंट पर स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल, नहीं दिखी मेडिकल यूनिट; हेल्थ बूथ पर सिर्फ BP की जांच

Thu, 13 Feb 2025 03:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Feb 2025 03:01 PM IST
सार

रेलवे स्टेशन पर हेल्थ बूथ पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अमर उजाला ने पड़ताल की। इसमें तमाम खामियां नजर आईं। बूथ पर सिर्फ बीपी की दवाईयां दिखीं। इस कारण लोग भटकते नजर आए।

विज्ञापन
Varanasi News condition of Cantt amidst crowd medical unit not seen only BP check facility available
वाराणसी कैंट स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया में सुबह से लेकर रात तक लोगों की भारी भीड़ हो रही है। कोई पैदल चलकर आ रहा है तो कोई प्रयागराज से बस या अन्य साधन से घंटों यात्रा कर आ रहा है। जोड़ों में दर्द के साथ ही बेचैनी की समस्या हो रही है। 

विज्ञापन


हेल्थ बूथ पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने का दावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जा रहा है, लेकिन अमर उजाला की पड़ताल में बुधवार को वह नाकाफी दिखी। मुख्य सर्कुलेटिंग एरिया में मेडिकल मोबाइल यूनिट नहीं दिखी, इस वजह से दूरदराज से आने वाले लोग भटकते रहे। पीछे की ओर सेकेंड एंट्री के पास जो हेल्थ बूथ बना है वहां केवल साधारण दवा, बीपी की जांच हो रही है। 
विज्ञापन


पिछले 10 दिन से श्रद्धालुओं की भीड़ काशी में बढ़ी हैं। बुधवार दोपहर में कैंट स्टेशन के मुख्य द्वार से अंदर जाने तक परिसर में कहीं भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से न तो कोई हेल्थ बूथ दिखा और न ही मेडिकल मोबाइल यूनिट दिखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार, छपरा, सासाराम आदि जगहों से आए लोग इलाज के लिए भटकते रहे। सबसे अधिक समस्या बेचैनी की रही, ऐसे में सेकेंड एंट्री प्वाइंट पर बने हेल्थ बूथ पर केवल बीपी की दवा, बुखार, सर्दी, जुकाम की दवा है। अंदर दो बेड हैं, लेकिन ईसीजी जांच की कोई व्यवस्था नहीं है।

इमरजेंसी मेडिकल रूम में उपचार पर खर्च करनी पड़ेगी धनराशि : कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में एक जगह इमरजेंसी मेडिकल रूम बनवाया गया है। बेड, बीपी, पल्स जांच, ईसीजी सहित अन्य जांच की व्यवस्था तो दिखी, लेकिन यह सुविधा आम लोगों को निशुल्क नहीं मिल रही है। जांच की फीस जमा करनी पड़ रही है। सामान्य मेडिकल स्टोर की तरह यहां से दवा खरीदकर लोग ले रहे हैं। 

काशी आए छह पर्यटकों की तबीयत बिगड़ी
काशी आए छह पर्यटकों की तबीयत बुधवार को खराब हो गई। इन सबको एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर शाम दशाश्वमेध घाट के पास सिलीगुड़ी निवासी नितीश विश्वास (32) को झटके आने लगे। परिजनों ने 108 एंबुलेंस बुलाई, फिर युवक को ऑक्सीजन दिया गया। 

उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह पटना निवासी रामाश्रय (52) की सांस तेजी से चलने लगी। धनबाद झारखंड निवासी सुहागी देवी (60) गोदौलिया इलाके में गिर गईं। इससे उनके सिर में चोट लग गई। आंध्र प्रदेश के कृष्णा राव (40) के पैर में छाला पड़ गया था। 

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि काशी आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए अस्पतालों में बेड आरक्षित हैं। दशाश्वमेध घाट, चितरंजन पार्क, काशी विश्वनाथ धाम परिसर, रेलवे स्टेशन परिसर में हेल्थ बूथ बने हैं। चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम लगी है।  

बोले अधिकारी
श्रद्धालुओं के बेहतर स्वास्थ्य की पूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। रेलवे स्टेशन परिसर में मेडिकल मोबाइल यूनिट भी लगाई गई है। जहां लोग निशुल्क सेवा का लाभ ले सकते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देख फिलहाल कुछ दिन तक रेलवे स्टेशन पर निगरानी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed