फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: CFC opened in Jagatpur for printing on sarees and clothes

Varanasi News:साड़ी और कपड़ों पर प्रिंटिंग के लिए जगतपुर में खुला सीएफसी

Mon, 08 Apr 2024 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: CFC opened in Jagatpur for printing on sarees and clothes
बनारस वस्त्र उद्योग से जुड़े उद्यमियों और बुनकरों की सुविधा के लिए रोहनिया के जगतपुर में काॅमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) बनकर तैयार हो गया है। तीन मंजिला सीएफसी में बेहतर डिजाइन व गुणवत्ता युक्त एक्सपोर्ट स्तर की साड़ी, सूट समेत अन्य बनारसी वस्त्रों पर प्रिंटिंग हो सकेगी।
विज्ञापन

एसपीवी मॉडल पर बने कॉमन फैसिलिटी सेंटर की निदेशक नमिता भुरारिया व सारिका ड्रोलिया ने बताया कि सीएफसी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक ट्रायल के बाद अक्षय तृतीया से इसे शुरू कर दिया जाएगा। यहां डिजिटल और ऑटोमेटेड स्क्रीन पेंटिंग की सुविधा होगी। यह कार्य अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता पूर्ण होगा। इस सेंटर पर कोई भी उद्यमी साड़ी, सूट व अन्य कपड़ों पर अत्याधुनिक ऑटोमेटेड स्क्रीन प्रिंटिंग के अलावा बुने हुए कपड़े पर काम करा सकता है, जो बाजार से लगभग 30 से 40 प्रतिशत सस्ती होगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की लागत 9.74 करोड़ है। इसमें राज्य सरकार ने 90 प्रतिशत बजट खर्च किया है। ये यूनिट नो प्रॉफिट नो लॉस पर काम करेगी, जिसका असर बनारसी साड़ियों के दाम पर भी दिखेगा, जो छोटे एक्सपोर्टर व अन्य व्यापारी महंगी मशीन नहीं लगा सकते। उनके व्यापार के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर काफी मददगार साबित होगा। इस परियोजना से लगभग 2000 बुनकर व उद्यमी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed