{"_id":"69258f945b40d107100f30b7","slug":"varanasi-news-badagaon-health-center-could-not-be-upgraded-from-phc-to-chc-cmo-said-this-2025-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पीएचसी से सीएचसी में अपग्रेड नहीं हो पाया बड़ागांव स्वास्थ्य केंद्र, सीएमओ ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पीएचसी से सीएचसी में अपग्रेड नहीं हो पाया बड़ागांव स्वास्थ्य केंद्र, सीएमओ ने कही ये बात
Tue, 25 Nov 2025 05:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 25 Nov 2025 05:08 PM IST
सार
अत्याधुनिक अस्पताल को लेकर सांसद प्रिया सरोज ने केंद्र सरकार का पत्र भी लिखा था। इसके बन जाने से यहां आसपास की जनता को काफी लाभ मिलेगा। सीएमओ ने कहा कि प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
सीएमओ डाक्टर संदीप चौधरी।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
Varanasi News: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सीएसआर फंड से बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने अत्याधुनिक अस्पताल को सीएचसी में तब्दील किया जाना है। इसके लिए 4.25 करोड़ रुपये का सीएसआर बजट भी आवंटित है।
विज्ञापन
मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज तीन बार केंद्र सरकार को पत्र लिख चुकी हैं। इसका संज्ञान लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के बीच अभी तक पत्राचार ही हो रहा है। सांसद प्रिया सरोज के वीआईपी रेफरेंस के बाद केंद्र सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग से दो सप्ताह के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
टेक्नीशियन न होने से एक्स-रे मशीन बंद : बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बात करें तो यहां रोजाना 200 से 300 नए मरीज रजिस्ट्रेशन कराते हैं। ब्लड से संबंधित जांच और अल्ट्रासाउंड की सुविधा तो उपलब्ध है, लेकिन एक्स-रे टेक्नीशियन न होने के कारण पीएचसी में मौजूद एक्स-रे मशीन का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। इस कारण मरीजों को एक्स-रे के लिए निजी क्लिनिक का सहारा लेना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos
सांसद प्रिया सरोज के प्रस्ताव पर दिशा की बैठक में चर्चा के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही जो दिशानिर्देश मिलेंगे उसके अनुसार काम कराया जाएगा। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ