फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News After nine days of rituals one kilogram golden snake was offered to Baba

Varanasi News: नाै दिनों के अनुष्ठान के बाद बाबा को अर्पित किया एक किलोग्राम का स्वर्णनाग, गूंजा हर-हर महादेव

Sun, 02 Nov 2025 05:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 05:20 PM IST
सार

Varanasi News: गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में स्वर्ण नाग को लेकर श्रद्धालु जन कार्यक्रम संयोजक पंडित जगन्नाथ शास्त्री के नेतृत्व में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य परिसर में पहुंचे।

विज्ञापन
Varanasi News After nine days of rituals one kilogram golden snake was offered to Baba
श्रीकाशी विश्वनाथ का अर्पित होने वाला एक किलोग्राम का स्वर्णनाग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में नौ दिनों के अनुष्ठान के बाद बाबा विश्वनाथ को एक किलोग्राम का स्वर्ण नाग अर्पित किया गया। पहली बार श्री काशी विश्वनाथ धाम प्रांगण में राष्ट्र उन्नति और विश्व कल्याण की कामना से बिल्व महायज्ञ हुआ। नौ दिनों में तिरुपति से आए 11 वैदिक विद्वानों ने नौ लाख एक हजार 44 बिल्व से आहुतियां अर्पित कीं।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान यज्ञो वै विष्णु: कार्यक्रम के तहत मुख्य आचार्य पंडित जगन्नाथ शास्त्री के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई।
विज्ञापन


मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा को स्वर्ण नाग अर्पित किया गया। कार्यक्रम संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड़ ने बताया कि इससे पूर्व त्रयंबकेश्वर हाल में श्री रुक्मणी कृष्ण कल्याण उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पं. नोरी कल्याण सुंदर एवं ब्रह्मश्री नोरी सुब्रमण्यम शास्त्री की देखरेख में श्री चक्रनवावरण की सामूहिक अर्चना की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री राम कवचम प्रताप शर्मा के नेतृत्व में वेद की सभी शाखाओं को समर्पित 16 शिवलिंगों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में जगद्गुरु अभिनवोद्दंड विद्या शंकर भारती स्वामी, आंध्रा आश्रम के ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री, ईवानि वेंकटरामचंद्र सोमयाजी घनपाठी, द्रोण मधु बाबू शर्मा, कांची मठ के प्रबंधक वी सुब्रमण्यम मणि, शृंगेरी मठ के प्रबंधक चल्ला अन्नपूर्णा प्रसाद उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed