फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: About Rs 10 crore of PF of 541 teachers invested in insurance without consent, two suspended

वाराणसी न्यूज: 541 शिक्षकों का करीब दस करोड़ का पीएफ इंश्योरेंस में लगाया, नहीं लगने दी भनक; दो निलंबित

Thu, 02 Nov 2023 09:25 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 02 Nov 2023 09:25 AM IST
सार

संयुक्त शिक्षा निदेशक राम शरण सिंह ने बुधवार को मामले में विभागीय जांच बैठा दी है। इसकी किसी एजेंसी से तकनीकी जांच भी कराई जाएगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक अरुण कुमार सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज जक्खिनी के वरिष्ठ सहायक रवि जॉय ल्यूक को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
Varanasi News: About Rs 10 crore of PF of 541 teachers invested in insurance without consent, two suspended
पीएफ - फोटो : getty

विस्तार

जिले 104 विद्यालयों के 541 शिक्षकों और कर्मचारियों की सहमति के बिना उनका करीब दस करोड़ का पीएफ, एलआईसी फंड निजी इंश्योरेंस कंपनी को स्थानांतरित करने के आरोप में शिक्षक और एक लिपित को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Kashi Vishwanath: आज काशी विश्वनाथ जा रहे हैं तो पहले पढ़ें ये खबर, 3 घंटे बंद रहेगा गेट नंबर तीन

विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक राम शरण सिंह ने बुधवार को मामले में विभागीय जांच बैठा दी है। इसकी किसी एजेंसी से तकनीकी जांच भी कराई जाएगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक अरुण कुमार सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज जक्खिनी के वरिष्ठ सहायक रवि जॉय ल्यूक को निलंबित किया गया है। रवि को राजकीय इंटर कॉलेज गाजीपुर से संबद्ध कर दिया गया है। जबकि अरुण कुमार सिंह सहायक अध्यापक होते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय से संबद्ध थे। शिक्षक संगठन ने पिछले दिनों इस मामले की जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत की थी। डीआईओएस ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed