फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News 10 commercial buildings including former BJP councillor sealed VDA took action

Varanasi News: भाजपा के पूर्व पार्षद समेत 10 व्यवसायिक निर्माण किए सील, VDA ने लिया एक्शन; पहुंची पुलिस

Thu, 08 May 2025 05:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 08 May 2025 05:11 AM IST
सार

वाराणसी विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दाैरान पुलिस भी माैजूद रही। वीडीए सचिव ने शहर में कई छोटे बड़े आवासीय, व्यावसायिक नव निर्माणों को गलत तरीके से गतिमान पाया। इस पर उन्होंने कार्रवाई की।

विज्ञापन
Varanasi News 10 commercial buildings including former BJP councillor sealed VDA took action
वाराणसी विकास प्राधिकरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेवादा वार्ड के भाजपा के पूर्व पार्षद विनीत सिंह समेत 10 व्यवसायिक निर्माणों को वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने सील कराया। उन्होंने बुधवार को नगवां वार्ड के भिखारीपुर से चितईपुर मार्ग का निरीक्षण किया। कई छोटे बड़े आवासीय, व्यावसायिक नव निर्माणों को गलत तरीके से गतिमान पाया। 

विज्ञापन


निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी कर 10 अवैध निर्माण को मौके पर सील कराया। बताया कि भाजपा के पूर्व पार्षद का नेवादा में दो तल का व्यवसायिक निर्माण कराया जा रहा था। 
विज्ञापन


चितईपुर में शैलेश भारती का व्यावसायिक निर्माण, अनिल नगर कॉलोनी चितईपुर में वाचस्पति उपाध्याय की ओर से तीन तल का मल्टी यूनिट निर्माण, अनिल नगर कॉलोनी में जेपी सिंह की ओर से तीन तलों का मल्टी यूनिट निर्माण, विजयेंद्र पुरम कॉलोनी में परमानंद गिरी की ओर से दो तल का मल्टी यूनिट निर्माण कराया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ककरमत्ता में राजकुमार वर्मा की ओर से तीन तल का होटल निर्माण, भिखारीपुर में राजेंद्र प्रसाद और सुरेंद्र प्रसाद की ओर से व्यावसायिक निर्माण, भिखारीपुर में आशा की ओर से व्यावसायिक निर्माण, कंचनपुर में प्रत्यक्ष डेवलपर अविनाश उपाध्याय की ओर से चार तलों का व्यावसायिक निर्माण/आवासीय, कंचनपुर में कुंदन कन्नौजिया की ओर से तीन तलों का व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था।

वीडीए ने मदनपुरा में अवैध निर्माण किया सील
वीडीए की ओर से बुधवार को दशाश्वमेध वार्ड में अवैध निर्माण सील किया गया। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि दनपुरा में ओनैदुल रहमान, अबुताहिर, अहमद साबिर की ओर से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण कराया जा रहा था। जिसे सील किया गया। मौके पर जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति और अवर अभियंता रविंद्र प्रकाश की देखरेख में कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed