Vande Bharat Train: वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत में बढ़ेंगी 624 सीटें, 16 सितंबर को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Varanasi New Delhi Vande Bharat Train: वाराणसी-नई दिल्ली के वंदे भारत में 624 सीटें बढ़ जाएंगी। इससे पूर्वांचल से दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा।
विस्तार
सांस्कृतिक राजधानी काशी से देश की राजधानी दिल्ली को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 624 सीटें बढ़ जाएंगी। प्रयागराज और कानपुर होकर दिल्ली आवाजाही करने वाली दोनों वंदे भारत में चार-चार कोच बढ़ाएं जा रहे हैं। पहले सिर्फ एक ही ट्रेन में यह व्यवस्था हो रही थी, लेकिन रेलवे बोर्ड ने दोनों ट्रेन में चार-चार कोच बढ़ाए जाने का आदेश दिया है।
इस प्रकार 16-16 कोच वाली वंदे भारत 20-20 कोच से लैस होकर चलेंगी। एक कोच में 78 सीटें होंगी। इस तरह आठ कोच में 624 बर्थ यात्रियों को मिलेगा। 22315 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे कैंट स्टेशन से रवाना होकर दोपहर 2 बजे दिल्ली पहुंचती है।
वहीं, 22435 वंदे भारत एक्सप्रेस अपराह्न तीन बजे कैंट से खुलती है और रात 11 बजे दिल्ली पहुंचती हैं। उधर, दिल्ली से सुबह छह बजे 22436 वंदे भारत रवाना होती है। दोपहर 2 बजे वाराणसी कैंट पहुंचती है। अपराह्न तीन बजे 22416 वंदे भारत रवाना होकर रात 11 बजे कैंट पहुंचती है।
आने वाले दशहरा, दिवाली और छठ पूजा में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को इस व्यवस्था से बहुत राहत होगी। रेल अधिकारियों के अनुसार आने वाले समय में अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों में भी स्लीपर और वातानुकूलित कोच की संख्या बढ़ाए जाएगी। 16 सितंबर की शाम 4 बजे कैंट स्टेशन से दोनों रैक का शुभारंभ होगा।
लंबी दूरी की ट्रेन का प्रयागराज तक होगा ट्रायल
ये भी जानें
- 1440 सीटें होंगी वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत में
- 504 सीटें होंगी आगरा-बनारस वंदे भारत में
- 504 सीटें होंगी देवघर-वाराणसी वंदे भारत में
- 78 सीटें होती है चेयरकार के एक कोच में
- 52 सीटें होती है एग्जिक्यूटिव क्लास के एक कोच में
- 88 सीटें होती है इंजन से जुड़े दोनों कोच में
देवघर से कल वाराणसी आएगी वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल
बाबा विश्वनाथ से बाबा बैजनाथ के बीच वंदे भारत ट्रेन 15 सितंबर को ट्रैक पर उतर जाएगी। पहले दिन सिर्फ उद्घाटन स्पेशल 02249 बनकर वंदे भारत चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन को सुबह 11 बजे वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, 16 सितंबर से ट्रेन नियमित होगी। आठ कोच की 22500 वंदे भारत ट्रेन कैंट स्टेशन से सुबह 6.20 बजे खुलेगी। दोपहर 1.40 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में 22499 देवघर से दोपहर 3.15 बजे चलकर रात 10.30 बजे कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.