{"_id":"5f2323438ebc3e63e236917f","slug":"varanasi-nerws-city-news-vns5388482166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाघाट पर नहीं मनेगा झूला पर्व, घरों में ही पूजन करें श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाघाट पर नहीं मनेगा झूला पर्व, घरों में ही पूजन करें श्रद्धालु
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए मठ मंदिरों के आयोजनों को निरस्त कर दिया है। संतमत अनुयायी आश्रम मठ गढ़वाघाट में तीन अगस्त को रक्षाबंधन पर होने वाले झूला पर्व को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
पीठाधीश्वर स्वामी सद्गुरु सननानंद महराज परमहंस ने बताया कि रक्षाबंधन पर कोई सार्वजनिक आयोजन नहीं किया जाएगा। गुरुपूर्णिमा के बाद मनाए जाने वाले इस पर्व पर वाराणसी, सोनभद्र सहित देश के सभी आश्रमों में भारी भीड़ होती है। सद्गुरु सरनानंद महाराज ने अपने भक्तों से अनुरोध किया है कि आज का समय लोगों को सामाजिक दूरी बनाकर सुरक्षित रहने का है।
इसलिए सभी को अपने घरों में रहकर स्वच्छता पूर्वक त्योहार मनाने की जरूरत है। उन्होंनें सभी भक्तों और अनुयायियों से कहा है कि गढ़वाघाट गुरुदेव नगर, आश्रमों में मनाए जाने वाले रक्षाबंधन के पर्व झूलनोत्सव पर आश्रम न आएं और घर में ही रहकर सादगीपूर्ण तरीके से गुरुदेव महाराज की पूजा अर्चना करें।