फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Namami Gange: 'Cleanliness is the basis of a healthy life', Namami Gange awakened the spirit of clean

Varanasi Namami Gange: 'स्वस्थ जीवन का आधार है स्वच्छता', नमामि गंगे ने जगाई स्वच्छता की अलख

Thu, 13 Jul 2023 10:00 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 13 Jul 2023 10:00 AM IST
सार

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता जन स्वास्थ्य की आधारशिला है। गंदे वातावरण से डायरिया, पीलिया गैस्ट्रो संबंधी बीमारियां पनपती हैं।

विज्ञापन
Varanasi Namami Gange: 'Cleanliness is the basis of a healthy life', Namami Gange awakened the spirit of clean
नमामि गंगे ने जगाई स्वच्छता की अलख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यावरण की रक्षा सभी का नैतिक दायित्व है का संदेश देकर गुरुवार को केदार घाट पर नमामि गंगे ने पर्यावरण संरक्षण की अपील की। स्वस्थ भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नागरिकों के साथ स्वच्छता का संकल्प लिया।  मां गंगा की आरती उतारी गई। लाउडस्पीकर से घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi G20 Summit: खादी के परिधानों में नजर आएंगे जी20 देशों के मेहमान, काशी में 17-24 अगस्त के बीच सम्मेलन
विज्ञापन

नगर निगम के कर्मचारियों के सहयोग से केदार घाट पर गंगा के सतही जल पर फैली अनेकों गंदगीयों को हटाया गया । गंगा तट पर इधर-उधर बिखरे पड़े निर्माल्य को समेट कर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता जन स्वास्थ्य की आधारशिला है। गंदे वातावरण से डायरिया, पीलिया गैस्ट्रो संबंधी बीमारियां पनपती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। कहा कि पर्यावरण हमारी अमूल्य निधि है । यदि हम जागरूक होंगे , तभी पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले हानिकारक तत्वों से इसको दूर रखेंगे । पर्यावरण के दुष्परिणाम स्वरूप ही जलवायु परिवर्तन , ग्लोबल वार्मिंग से बेमौसम वर्षा और बाढ़ आदि की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। पर्यावरण की रक्षा हम सब का कर्तव्य है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला , चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत चल्ला सुब्बाराव  शास्त्री, पशुपतिनाथ, नगर निगम के कर्मचारी ज्ञान बाबू, राजू उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed