{"_id":"6ab620b7d20627069e04608e","slug":"rain-makes-weather-pleasant-two-day-rain-alert-issued-in-varanasi-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में मौसम हुआ सुहाना: 24 घंटे में 60 मिमी बारिश, सर्दी की शुरुआत का एहसास; 41 किमी की रफ्तार से बही हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में मौसम हुआ सुहाना: 24 घंटे में 60 मिमी बारिश, सर्दी की शुरुआत का एहसास; 41 किमी की रफ्तार से बही हवा
Fri, 25 Sep 2026 12:50 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:50 PM IST
सार
वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को बारिश होने के बाद शुक्रवार की सुबह से मौसम सुहाना बना रहा। इस दौरान सर्दी के शुरुआत का एहसास हुआ।
विज्ञापन
वाराणसी का मौसम
- फोटो : उज्जवल गुप्ता
विस्तार
वाराणसी में पिछले 24 घंटे में 60 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। ऐसे में काशी का मौसम खुशनुमा हो गया है। नवंबर की शुरुआत जैसी ठंड महसूस होने लगी है। तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच में आ गया है। वहीं पुरवा हवा 41 किलोमीटर की गति से बह रही है। फिलहाल यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अगले दो से तीन दिनों तक काशी में ऐसे ही बिजली चमकने और तेज हवा के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम तेज हवा की चपेट में है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो हिमालय पर बर्फबारी और बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात के चलते काशी समेत पूर्वांचल का मौसम बदला है। ओडिशा के अर्नब चक्रवात का असर भी है। वहीं बृहस्पतिवार को जिले में जोरदार बारिश हुई। वहीं शुक्रवार को भी मौसम बना है।
विज्ञापन
बारिश के बीच बिजली गिरने से नुकसान
अखरी निवासी और पार्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गोपाल पांडेय के घर की छत पर बारिश के दौरान बिजली गिर गई। इस दौरान छत का बीम, एसी, सोलर पैनल, इन्वर्टर, सबमर्सिबल पंप के स्टार्टर सहित घर के सारे बिजली उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। बृहस्पतिवार का तापमान 27 डिग्री तक ही पहुंच पाया था, जो कि नॉर्मल से 6.3 डिग्री नीचे था। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; एशियन गेम्स: सिगरा एनसीओई को कमलजीत ने दिलाया पहला पदक, तीन माह से वाराणसी में ले रहे प्रशिक्षण
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चार दिन पहले ही जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया था। वहीं आगे भी दो दिनों तक चेतावनी जारी रहेगी। दक्षिणी उड़ीसा-उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश पर बने निम्न दाब के प्रभाव से प्रादेशिक वर्षा में बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर असर होगा। पूर्वांचल में हो रही बारिश 27 सितंबर तक भी जारी रह सकती है।