फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi G20 Summit Guests from G20 countries will be seen in Khadi clothes, conference in Kashi between Augu

Varanasi G20 Summit: खादी के परिधानों में नजर आएंगे जी20 देशों के मेहमान, काशी में 17-24 अगस्त के बीच सम्मेलन

Thu, 13 Jul 2023 09:41 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 13 Jul 2023 09:41 AM IST
सार

केंद्रीय विद्यालय बीएचयू में आयोजित जी20 भारतम् कल्चरल एक्सचेंज फेस्ट (फैशन शो) कार्यशाला की बुधवार को शुरुआत हो गई है। इसमें शिक्षण संस्थानों के 60 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। सात दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभागी 20 अलग-अलग देशों के परिधानों पर आकर्षक डिजाइन तैयार करेंगे, जो मुख्य रूप से खादी कपड़ों पर बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Varanasi G20 Summit Guests from G20 countries will be seen in Khadi clothes, conference in Kashi between Augu
वाराणसी में जी-20 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जी20 सम्मेलन में शामिल होने वाले देशों के प्रतिनिधियों के परिधान काशी में तैयार होंगे। इसे बनाने में खादी के कपड़ों का इस्तेमाल किया जा रहा है। काशी में 17 से 24 अगस्त के बीच जी20 सम्मेलन होंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: महिला ने सीएम को खून से खत लिखकर लगाई गुहार, पुलिस बोली 'आकर दर्ज कराइए बयान', क्या है मामला?

विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय बीएचयू में आयोजित जी20 भारतम् कल्चरल एक्सचेंज फेस्ट (फैशन शो) कार्यशाला की बुधवार को शुरुआत हो गई है। इसमें शिक्षण संस्थानों के 60 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। सात दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभागी 20 अलग-अलग देशों के परिधानों पर आकर्षक डिजाइन तैयार करेंगे, जो मुख्य रूप से खादी कपड़ों पर बनाए जाएंगे। केंद्रीय विद्यालय के कला शिक्षक और कार्यक्रम क्यूरेटर कौशलेश कुमार ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत, इको फ्रेंडली, लोकल टू वोकल को बढ़ावा देना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि दो चरणों में होने वाले आयोजन के पहले चरण में कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। अगस्त के पहले सप्ताह में इन्हीं कपड़ों को पहनकर विद्याथीZ रैंप वॉक करेंगे। इस मौके पर रागेश्री प्रकाश, रागिनी सिंह, आरती अरोड़ा, शोमिता कर आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed