फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi nagar nigam decided to collect house tax from flats in multi-storey buildings

Varanasi:अप्रैल से मल्टीस्टोरी इमारतों के फ्लैट वालों से वसूला जाएगा हाउस टैक्स, मोबाइल टावर पर भी लगेगा शुल्क

Thu, 01 Feb 2024 03:20 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 01 Feb 2024 03:20 PM IST
सार

छह घंटे तक चली वाराणसी नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में मोबाइल टावर पर भी शुल्क लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं पूरे शहर में अब क्यूआर कोड से सफाई की निगरानी होनी है।  

विज्ञापन
Varanasi nagar nigam decided to collect house tax from flats in multi-storey buildings
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मल्टीस्टोरी इमारतों के फ्लैट को भी मकान नंबर जारी कर नगर निगम उन्हें पीला कार्ड जारी करेगा। नए वित्तीय वर्ष से शहर के सभी फ्लैट निवासियों से भी हाउस टैक्स की वसूली शुरू होगी। इसके साथ ही शहर में लगे मोबाइल टावर से भी नगर निगम शुल्क लेगा।

विज्ञापन


रविंद्रपुरी इलाके में क्यूआर कोड से चल रही सफाई व्यवस्था की निगरानी को पूरे शहर में लागू किया जाएगा। साथ ही सफाई कर्मचारियों की 500 मीटर तक बीट व्यवस्था लागू होगी और इसकी निगरानी डिवाइस से कराई जाएगी। 15 फरवरी से यह व्यवस्था शहर में लागू किया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को वर्ष 2024 की पहली नगर निगम कार्यकारिणी की छह घंटे से ज्यादा चली बैठक में लिया गया। नगर निगम में दर्ज महज 430 होटल व लॉज के सर्वे पर 1016 चिह्नित होटल से टैक्स वसूली के लिए नोटस भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य अभियंता ने बताया कि 700 कार्यों की स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है। इसमें कहा गया कि सभी कार्यों को 15 फरवरी से शुरू कर एक महीने में पूरा कराया जाए। फरवरी के बाद नगर में कहीं भी गड्ढे नहीं होने चाहिए। क्षेत्रीय पार्षद से सत्यापन के बाद ही भुगतान किया जाएगा। उपसभापति सुरेश कुमार चौरसिया ने नगर निगम सम्पत्तिकर (चतुर्थ) नियमावली का उल्लेख किया। महापौर ने मुख्य नगर लेखा परीक्षक से कहा कि वार्षिक और मासिक ऑडिट रिपोर्ट प्रतिमाह भेजी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन विभाग के द्वारा बिना पत्रांक के ही फर्मों को नोटिस जारी करने की शिकायत पर विज्ञापन विभाग के विभागाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने गलती स्वीकार की। शहर में संचालित सभी गेस्ट हाउस, होटलों, बीयर की दुकाने, शराब की दुकानें, धर्मशाला, लाज, बारात घर आदि से लाइसेंस शुल्क वसूले जाने की प्रगति पर बताया गया कि सभी जोनल अधिकारियों को सूची के लिए पत्र भेजा गया है। महापौर ने चार महीने से इस मामले में कोई काम नहीं होने पर नाराजगी जताई।

फरवरी तक आएंगे 8 नए लैडर
आलोक विभाग में तकनीकी कर्मचारियों को रखने में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यकारिणी कक्ष में ही मानदेय इत्यादि का प्रस्ताव तैयार कराकर स्वीकृति प्रदान की गई। यह भी तय किया गया कि ईईएसएल कंपनी के प्रतिनिधि नगर निगम कंट्रोल रूप में बैठेंगे और प्रतिदिन शिकायतों का निस्तारण की प्रगति से अवगत कराएंगे। अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि 8 नए लैडर 8 फरवरी तक आ जाएंगे।

जलकल में ठेकेदारी प्रथा पर रोक, अभियंता कराएं काम
कार्यसमिति में निर्णय पारित किया गया कि जलकल में ठेकेदार के भरोसे ही काम नहीं छोड़े जाएंगे। ठेकेदार के मैन पॉवर से अभियंता काम कराएंगे। महाप्रबंधक जलकल से कहा कि एक सप्ताह में सभी मशीनों को ठीक कर लिया जाय। जलकर की वसूली 80 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 38 करोड़ की वसूली पर नाराजगी व्यक्त की गई।

पार्षद ने उठाया नगर निगम की भूमि पर कब्जे का मुद्दा

कार्यकारणी सदस्य श्याम आसरे मौर्य ने गृहकर की परिधि से छूटे भवनों के कर निर्धारण अभियान और नगर निगम की भूमि को कब्जामुक्त करने का प्रस्ताव उठाया। पार्षद मदन मोहन दूबे ने नगर में स्थित सभी यूरिनल के खराब होने तथा सफाई न होने के संबंध में शिकायत की।

बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णय

  • पार्कों, तालाबों, कुंडो, मूर्तियों के संबंध में की गई कार्यवाही एवं उस पर होने वाले व्यय की विवरण मांगा।
  • सभी प्रकार के स्ट्रीट लाइटों को चिह्नित कर क्षेत्रवार कोडिंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
  • नव विस्तारित क्षेत्रों में सफाई चौकी बनाने, स्ट्रीट डाग एवं बंदरों के पकड़ने के लिए कार्यवाही।
  • जोनवार वाहनों को तैनात करने एवं कार्ड सिस्टम से डीजल भरने का निर्णय लिया गया।
  • जलकल विभाग द्वारा कराए जाने वाले कार्यों की अद्यतन सूची पार्षदों को दी जाए।
  • अवैध स्टैंडों का संचालन बंद करने एवं अतिक्रमण हटाने का लिया गया निर्णय।
  • गोदौलिया दूध सट्टी को बंद करने एवं उसके स्थान पर विकल्प प्रस्तुत करना।
  • प्रतिबंधित प्लास्टिक बंद करने की प्रभावी कार्यवाही एवं छोटे दुकानदारों का उत्पीड़न न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed