{"_id":"5a7c5ac54f1c1bca798b879c","slug":"varanasi-nagar-nigam-contractor-commit-suicide-due-to-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी नगर निगम के ठेकेदार ने फांसी लगाकर जान दी, बेटी के इस फैसले से था नाराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी नगर निगम के ठेकेदार ने फांसी लगाकर जान दी, बेटी के इस फैसले से था नाराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लंका थाना अंतर्गत सुंदरपुर स्थित सांई अपार्टमेंट के छठी मंजिल पर रहने वाले नगर निगम के ठेकेदार अशोक सिंह (55) ने गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने रस्सी के सहारे पंखे के हुक से फांसी लगाई थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उन्होंने अपने भाई को मुखाग्नि देने को कहा है।
चर्चा रही कि वह बेटी के अपनी मर्जी से शादी करने से नाराज थे। बेटी लव मैरिज करना चाहती थी जिसका वह विरोध कर रहे थे। जौनपुर जिले जलालपुर नवेदा के रहने वाले अशोक सिंह पिछले कुछ वर्षों से पत्नी, बच्चों के साथ सांई अपार्टमेंट में रहते थे। पत्नी रेनू सिंह सपा की नेत्री हैं।
इनके एक बेटी अनु और बेटा अभिषेक उर्फ गोलू है। बेटी लखनऊ में एक निजी कंपनी में जॉब करती है जबकि बेटा अभिषेक देहरादून में रह कर फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रहा है। तीन दिन पहले अशोक की पत्नी रेनू लखनऊ में अपनी बेटी अनु के शादी समारोह में शामिल होने चली गई थी। बेटी के द्वारा अपने मर्जी से शादी करने से नाराज अशोक घर पर ही रुक गए थे।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह पत्नी रेनू ने अशोक के मोबाइल पर फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। परेशान रेनू ने अपने ममेरे भाई को घर भेजा। घर पहुंचकर दरवाजा पीटने पर कोई जवाब न मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे एसओ लंका संजीव कुमार मिश्रा ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अशोक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें अशोक ने अपने शरीर को मुखाग्नि देने के लिए छोटे भाई संजय सिंह को कहा था। लिखा था कि उनके खाते में पांच हजार है जिसे एटीएम से निकाल लेना। चर्चा रही कि वह बेटी की अपनी मर्जी से शादी करने से नाराज थे।