फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Music literature evening organized on banks of Ganga Mahindra-Kabir Festival 13 December

Varanasi News : गंगा के तट पर सजेगी संगीत-साहित्य की संध्या, महिंद्रा-कबीरा फेस्टिवल 13 दिसंबर से

Thu, 05 Dec 2024 03:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 03:25 PM IST
सार

Varanasi News : महिंद्रा-कबीरा फेस्टिवल को लेकर घाट किनारे आकर्षक कार्यक्रम होते हैं। इसमें जाने-माने कलाकार प्रतिभाग करते हैं। संगीत कार्यक्रम में  दिल्ली का फ्यूजन बैंड, मधुप मुद्गल और सावनी मुद्गल की कबीर बानी, थाइक्कुदम ब्रिज लोक प्रस्तुति देंगे। 

विज्ञापन
Varanasi Music literature evening organized on banks of Ganga Mahindra-Kabir Festival 13 December
काशी के गंगा घाट पर होगा आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिंद्रा-कबीरा फेस्टिवल का आठवां संस्करण 13 से 15 दिसंबर तक होगा। तीन दिवसीय उत्सव में संगीत, साहित्य और आध्यात्मिकता का एक साथ दर्शन होगा। देश भर से नामचीन कलाकार उत्सव में संत कबीर के ज्ञान को अपने हुनर से लोगों के सामने विभिन्न विधाओं से  प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन


आयोजक मंडल से जुड़े जय शाह ने बताया कि आठवें महिंद्रा कबीरा तीन दिवसीय फेस्टिवल में गंगा के तट पर भव्य गंगा आरती होगी। कर्नाटक संगीत, शास्त्रीय, सूफी, इंडी फ्यूजन और लोक संगीत सहित विभिन्न शैलियों के संगीतकार अपने प्रदर्शन से समां बांधेंगे। साहित्य सत्र में  कबीर के जीवन, दर्शन और कविता पर गहन चर्चा होगी। 
विज्ञापन


धरोहर सैर में शहर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। उद्घाटन समारोह की शुरुआत कर्नाटक चौकड़ी (कर्नाटिक क्वार्टेट) से होगी। गायिका और वादक युसरा नकवी और सितार वादक देवब्रत मिश्रा प्रस्तुति देंगे। शाम के संगीत कार्यक्रम में  दिल्ली का फ्यूजन बैंड, मधुप मुद्गल और सावनी मुद्गल की कबीर बानी, थाइक्कुदम ब्रिज लोक प्रस्तुति देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नमो घाट पर तेलंगाना के कलाकारों ने किया कुचिपुड़ी नृत्य
काशी विरासत संरक्षण समिति की ओर से आयोजित काशी वंदन सांस्कृतिक संध्या में तेलंगाना से आए कलाकारों ने कार्यक्रम पेश किया। कलाकारों ने कुचिपुड़ी नृत्य का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने गणपति नित्यम, ब्रह्मा अंजलि, हो शंभो आला सहित दक्षिण भारतीय नृत्य प्रस्तुत किए। गुरु कलाकार जीएस वासु कात्यानी, वैष्णवी दीक्षित, एम साईं प्रणवी ने बारी-बारी से नृत्य का प्रदर्शन किया और देवी स्वरूपों का मंचन किया। कार्यक्रम के संयोजक अंशुमान महाराज ने कलाकारों का स्वागत एवं धन्यवाद दिया।

रुद्र महायज्ञ के लिए हुआ ध्वजारोहण
कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव के पास गंगातट पर 24वां नौ दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का बुधवार को ध्वजारोहण से शुभारंभ हुआ। मार्कंडेय महादेव के पुजारी और कार्यक्रम के संयोजक विनोद गिरी ने बताया कि कथा तीन दिसंबर से शुरू है, यह 20 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। चार मार्च को जागरण व भंडारा होगा। ध्वजारोहण में डॉ. वीर बहादुर सिंह अन्नू,  सुभाष चंद्र सिंह, अजय गोयल, श्यामू महराज, प्रेमदास महाराज आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed