फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi municipal election will be in presence of mahendra nath pandey

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में बनेगी वाराणसी निकाय चुनाव की रणनीति

Mon, 04 Sep 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 04 Sep 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
varanasi municipal election will be in presence of mahendra nath pandey
महेंद्र नाथ पांडे - फोटो : SELF
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय छह सितंबर को पहली बार काशी आ रहे हैं। उनकी उपस्थिति में गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


निकाय चुनाव की तैयारियों के अलावा संगठन की मजबूती के साथ ही बूथों को मजबूत करने पर विचार-विमर्श होगा। इस दौरान कमियां दुरुस्त करने की फूलप्रूफ योजना भी बनाई जाएगी ताकि निकाय चुनाव में पार्टी का परचम लहराए।
विज्ञापन


डॉ. पांडेय पूर्व में काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस नाते उन्हें पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में सांगठनिक ढांचे और कार्यकर्ताओं के बारे में बेहतर जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मौजूदगी में आगामी 16 सितंबर को पीएम के जन्मदिन पर होने वाले स्वच्छता अभियान को सफल बनाने पर चर्चा होगी। इसी माह के अंत तक पीएम नरेंद्र मोदी के आने की भी चर्चा है।

उनके दौरे को लेकर भी जरूरी तैयारियों पर बात होगी। इसके अलावा 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम को भव्य बनाने की कार्ययोजना तय की जाएगी।

100 गाड़ियों के काफिले से स्वागत

varanasi municipal election will be in presence of mahendra nath pandey
डॉ महेंद्र
प्रदेश अध्यक्ष के काशी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने उनके स्वागत की पूरी तैयारियां की हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट से सिगरा स्थित गुलाब बाग कार्यालय तक 15 स्थानों पर स्वागत की योजना बनाई गई है।

उनके वाहन के आगे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की 100 गाड़ियों का काफिला चलेगा। इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर सजावट कर स्वागत किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों को लेकर नीचीबाग स्थित महानगर कार्यालय में बैठक हुई।

अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उनका स्वागत बाईपास शिवपुर से शुरू होगा। संत अतुलानंद, गिलट बाजार, राजर्षि मूर्ति भोजूबीर, सर्किट हाउस, अंबेडकर प्रतिमा, विवेकानंद प्रतिमा, नदेसर तिराहा, मरी माई, मलदहिया लोह मंडी, पटेल मूर्ति, बादशाह बाग के बाद पार्टी कार्यालय गुलाबबाग में स्वागत होगा। इसके पूर्व जिला की टीम प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed