फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi municipal election will be held on the old delimitation

...तो पुराने परिसीमन पर ही होंगे वाराणसी नगर निगम चुनाव

Tue, 22 Aug 2017 05:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 22 Aug 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
Varanasi municipal election will be held on the old delimitation
निगम प्रशासन 78 नए गांवों की तैयार कर रहा रिपोर्ट - फोटो : demo
मेयर और पार्षदों का कार्यकाल खत्म होने के बाद अब वाराणसी नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। फिलहाल पुराने परिसीमन पर ही निकाय चुनाव कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


इसी के साथ-साथ नगर निगम सीमा में शामिल करने के लिए चिह्नित 78 गांवों की सूची भी फिर से तैयार कराई जा रही है। निगम प्रशासन अपने स्तर से तैयारी कर रहा है ताकि शासन यदि सूची मांगे तो इसे भेजा जा सके।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने पुराने परिसीमन 2012 की सूची शासन को भेज दी है। शासन स्तर से जो निर्देश होंगे उसी आधार पर आगे की तैयारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के जानकारों का कहना है कि फिलहाल सरकार की मंशा पुराने परिसीमन से ही चुनाव कराने की तैयारी है। अक्तूबर-नवंबर में चुनाव कराने की तैयारी चल रही है। ऐसे में दो महीने में नए गांवों को शामिल कर परिसीमन कर पाना मुश्किल होगा।

नगर निगम में फिर से शुरू हुआ ओबीसी रैपिड सर्वे
अक्तूबर-नवंबर में चुनाव को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने नगरीय सीमा के90 वार्डों में फिर से नए सिरे से ओबीसी का रैपिड सर्वे शुरू करा दिया है। इसकी जिम्मेदारी जोनल अधिकारियों के साथ कर्मचारियों को लगाया गया है।


पिछली बार मई-जून में सर्वे के दौरान कई आपत्तियां आई थी। पार्षदों ने तब सर्वे पर सवाल खड़ा किया था। हालांकि निगम प्रशासन ने आपत्तियां आने के बाद उसे अपने स्तर से निस्तारित कर शासन को भेज दिया था। तब सर्वे में कई पार्षदों के कार्यक्षेत्र बदल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed