फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation will issue notice for paying house tax

Varanasi: 972 बकायेदारों ने दबाए 21.02 करोड़, नगर निगम जारी करेगा बकाया गृहकर जमा करने का नोटिस

Sat, 16 Nov 2024 03:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 16 Nov 2024 03:21 PM IST
सार

वाराणसी में एक लाख रुपये के ऊपर के 972 बकायेदारों ने 21.02 करोड़ रुपये दबाए हैं। नगर निगम बकाये गृहकर जमा करने का नोटिस जारी करेगा। 

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation will issue notice for paying house tax
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम की ओर से एक लाख के ऊपर के 972 बकायेदारों को 21.02 करोड़ रुपये गृहकर जमा करने का नोटिस जारी किया जाएगा। इनकी सूची जोनवार जोनल कार्यालयों पर चस्पा की जाएगी। इसके बाद भी बकाया गृहकर जमा नहीं करेंगे तो कुर्की और नीलामी की प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक बकायेदार कोतवाली जोन में हैं। यहां 303 भवन स्वामी एक लाख के ऊपर के बकायेदार हैं। इन पर 6.76 करोड़ रुपये बकाया है। इसी प्रकार सबसे कम ऋषि मांडवी जोन में बकायेदार हैं। यहां एक लाख रुपये के ऊपर कुल 24 भवन स्वामियों पर 51 लाख रुपये का बकाया है। नगर निगम में कुल आठ जोन हैं। रामनगर जोन नगर पालिका से नगर निगम में शामिल हुआ है। इस नाते यहां के लोगों को इस सूची में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने उन सभी बकायेदारों की सूची तैयार कर ली है। इन बकायेदारों की पहचान कर ली गई है। बड़े बकायेदारों की कुर्की भी की जाएगी, इसके लिए विभाग ने पहले से ही नोटिस तैयार कर रखा है। इनको जल्द नोटिस भेजा जाएगा। नगर निगम ने पांचों जोन नगर आयुक्त ने अपने अधीनस्थों को खुद इन बकायेदारों से संपर्क कर वसूली कराने का आदेश दिया है। निगम क्षेत्र में 2.25 लाख भवनों से गृहकर वसूल की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के बड़े बकायेदार

जोन का नाम भवनों की संख्या बकाया गृहकर
कोतवाली 303 6.76 करोड़
दशाश्वमेध 216 4.93 करोड़
वरुणापार 151 3.20 करोड़
भेलूपुर 102 2.05 करोड़
सारनाथ 80 1.88 करोड़
आदमपुर 96 1.66 करोड़
ऋषि मांडवी 24 0.51 करोड़
कुल 972 21.02 करोड़

क्या बोले अधिकारी
देव दीपावली के बाद नगर निगम के बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। एक लाख रुपये के ऊपर 972 बकायेदारों पर 21.02 करोड़ रुपये बकाया है। -अक्षत वर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed