फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation will construct two-wheeler parking facility near Manikarnika Ghat

सुविधा: मणिकर्णिका घाट के पास टू व्हीलर पार्किंग बनाएगा निगम, भीड़भाड़ और पार्किंग संकट से मिलेगी राहत

Thu, 11 Jun 2026 11:55 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 11 Jun 2026 11:55 AM IST
सार

Varanasi News: धार्मिक आस्था के केंद्र पिशाचमोचन कुंड पर हर वर्ष पितृपक्ष, त्योहारों और विशेष पूजा-अर्चना के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में भीड़ नियंत्रित करने और पार्किंग संकट से राहत के लिए निगम द्वारा महाश्मशान मणिकर्णिका घाट के समीप पार्किंग बनाने की योजना है। 

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation will construct two-wheeler parking facility near Manikarnika Ghat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Yezdi

विस्तार

वाराणसी नगर निगम ने महाश्मशान मणिकर्णिका घाट के समीप अनियंत्रित भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और स्थानीय सब्जी मंडी को व्यवस्थित करने के लिए एक और टू-व्हीलर पार्किंग बनाने की तैयारी की है। इसे बनाने में 48.88 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही शहर के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर बुनियादी ढांचे को केवल मजबूत करने की योजना है। इसके तहत शहर की सबसे बड़ी समस्या, यानी यातायात और पार्किंग संकट को दूर करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


पर्यटकों के प्रमुख केंद्र सारनाथ में एक विशाल आधुनिक स्वचालित (स्लाइडिंग/पजल) पार्किंग स्थल का निर्माण कराया जाएगा, जो तकनीकी रूप से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को रफ्तार देगा। धार्मिक आस्था के केंद्र पिशाचमोचन कुंड पर हर वर्ष पितृपक्ष, त्योहारों और विशेष पूजा-अर्चना के दौरान जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए निगम यहां 2.34 करोड़ रुपये की लागत से शौचालय, शुद्ध पेयजल और ठहरने की बेहतर व्यवस्था करने जा रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; स्मार्ट सिटी की बड़ी पहल: 12.5 करोड़ की लागत से काशी का डिजिटल ट्विन तैयार, आपात स्थितियों में मिलेगी मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि शहर के 15 प्रमुख चौराहों और तिराहों के सुंदरीकरण की शुरुआत मिंट हाउस और नदेसर तिराहे से हो चुकी है। पहले चरण में 3.10 करोड़ रुपये की लागत से कचहरी, पुलिस लाइन, सुंदरपुर, भिखारीपुर चौराहों का कायाकल्प किया जा चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed