फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation will beautify area around Shankuldhara pond

Varanasi News: शंकुलधारा तालाब के आसपास सुंदरीकरण कराएगा नगर निगम, सैंड स्टोन कलर से जगमगाएंगी सीढ़ियां

Fri, 11 Apr 2025 06:11 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 11 Apr 2025 06:11 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी नगर निगम शंकुलधारा तालाब के आसपास सुंदरीकरण कराएगा। तालाब के आसपास के इलाकों में सीवर और पेयजल की समस्या को भी ठीक कराया जाएगा।

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation will beautify area around Shankuldhara pond
नगर निगम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में शंकुलधारा तालाब के आसपास सुंदरीकरण का कार्य नगर निगम कराएगा। इसके लिए यहां साफ सफाई कराई जा रही है। क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त कराने के साथ यहां की स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाएगा। आसपास के इलाकों में सीवर और पेयजल की समस्या को भी ठीक कराया जाएगा।

विज्ञापन


अप्रैल में यहां पर सामूहिक विवाह योजना का भी कार्यक्रम रखा गया है। आवागमन के साथ ही वाहनों के पार्किंग स्थल भी बनाया जाएगा। तालाब के पास में ही अमर ज्योति जूनियर हाई स्कूल का कैंपस है। इसकी चहारदीवारी, गेट आदि को भी पेंट किया जाएगा। 
विज्ञापन


तालाब की चारों तरफ पत्थर के दिशा सूचक एवं तालाब के पौराणिक का बोर्ड को भी नया किया जाएगा। इस तालाब में लोग मूर्ति विसर्जन करते हैं। इसके चलते आए दिन यहां मूर्तियों के अवशेष पड़े रहते हैं। इसे हटवाने के साथ तालाब में लगे फव्वारे को चालू किया जाएगा। तालाब की सीढ़ियों की सैंड स्टोन कलर से पेंट कराया जाएगा। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के अनुसार शंकुलधारा तालाब के आसपास की सुविधाओं का बेहतर विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed