{"_id":"67d59a254acb08860b09f0f1","slug":"varanasi-municipal-corporation-sprayed-anti-larvae-in-varuna-river-using-drones-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखी पहल: वरुणा नदी में ड्रोन से हुआ एंटी लार्वा का छिड़काव, अब शहर के बड़े तालाबों में भी होगा प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखी पहल: वरुणा नदी में ड्रोन से हुआ एंटी लार्वा का छिड़काव, अब शहर के बड़े तालाबों में भी होगा प्रयोग
Sun, 16 Mar 2025 09:34 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 16 Mar 2025 09:34 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में वरुणा नदी में ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव हुआ। अब शहर के बड़े तालाबों में भी ड्रोन से छिड़काव होगा। पहली बार यह प्रयोग किया गया और यह सफल रहा।
विज्ञापन
वरुणा नदी में ड्रोन से हुआ एंटी लार्वा का छिड़काव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी नगर निगम ने वरुणा नदी में ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। छिड़काव से पहले पानी का सैंपल लेकर जांच की गई तो उसमे लार्वा था। छिड़काव के बाद पानी की जांच की तो लार्वा नष्ट हो गए थे।
विज्ञापन
महापौर अशोक तिवारी ने बताया कि अब तक नदी, पोखरे में व्यापक तरीके से छिड़काव कराना संभव नहीं हो पाता था। इस बार यह प्रयोग किया गया और यह सफल रहा। उन्होंने बताया कि यह ड्रोन पूर्णतया लोकल है। इसमें एक बार में 10 लीटर केमिकल भरने की क्षमता है और एक दिन में 30 एकड़ क्षेत्रफल में छिड़काव कर सकता है।
विज्ञापन
इस ड्रोन के निर्माण में स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। नगर निगम द्वारा वर्तमान में दो ड्रोन के माध्यम से वरुणा नदी क्षेत्र में छिड़काव किया जाएगा। यह आईआईटी बीएचयू के इंजीनियर अमित सिंह और हेमंत सिंह का स्टार्टअप है।
विज्ञापन