फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation executive elections held on six uncontested posts

वाराणसी नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में भाजपा का दबदबा, जानें किसे में कितनी सीटें

Thu, 17 Dec 2020 04:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 17 Dec 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation executive elections held on six uncontested posts
चुने गए सदस्य। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी नगर निगम कार्यकारिणी के रिक्त 6 पदों पर चुनाव के लिए टाउन हॉल में सदन की बैठक हुई। पार्षदों की संख्या के आधार पर भाजपा से तीन, सपा से एक, कांग्रेस से एक, निर्दल से एक कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए।

विज्ञापन

इनमें भाजपा से नरसिंह बाबा, डाक्टर रविन्द्र कुमार सिंह, राजेश केसरी, सपा से भैया लाल यादव, कांग्रेस से रियाजुद्दीन, निर्दल से हाजी ओकास अंसारी शामिल हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद महापौर ने चुने गए सभी 6 सदस्यों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन



इसके अलावा पार्टी की ओर से भी अपने अपने सदस्य का स्वागत किया गया। भाजपा की ओर से सदस्यों के नाम का प्रस्ताव पार्षद राजेश यादव चल्लू ने लाया। इसी प्रकार कांग्रेस की ओर से सीताराम केसरी, निर्दल की ओर से अजीत सिंह, सपा की ओर से हारुन अंसारी ने नाम का प्रस्ताव लाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi Municipal Corporation executive elections held on six uncontested posts

कांग्रेस पार्षद ने नगर आयुक्त गाड़ी के आगे जताया विरोध
कार्यकारिणी का चुनाव होने के बाद खजुरी के कांग्रेस पार्षद मयंक चौबे ने तख्ती लेकर नगर आयुक्त गौरांग राठी की गाड़ी के आगे विरोध जताया। पार्षद ने कहा कि उनके इलाके में डेढ़ साल से सड़क का निर्माण निगम ने नहीं कराया। शिकायत करते करते थक गए। इसी प्रकार नवाबगंज की पार्षद सीता शर्मा और नगर आयुक्त के बीच वार्ड में चल रहे काम को लेकर कहासुनी हो गई। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला सुलझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed