फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi-Mumbai SpiceJet service discontinued 428 passengers traveled on final flight

वाराणसी-मुंबई स्पाइसजेट सेवा बंद: अंतिम उड़ान में 428 यात्रियों ने किया सफर, मायानगरी जाने को करना होगा ये काम

Fri, 26 Jun 2026 05:44 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 26 Jun 2026 05:44 AM IST
सार

Varanasi News: स्पाइसजेट ने गुरुवार से मुंबई-वाराणसी-मुंबई विमान सेवा बंद कर दी। अंतिम उड़ानों में दोनों दिशाओं में कुल 428 यात्रियों ने यात्रा की। इसके साथ ही वाराणसी एयरपोर्ट से स्पाइसजेट का पूरा संचालन समाप्त हो गया। एयरलाइन ने सेवा बंद करने का कारण नहीं बताया है। अब यात्रियों के लिए एक प्रमुख एयरलाइन का विकल्प कम हो गया है।

विज्ञापन
Varanasi-Mumbai SpiceJet service discontinued 428 passengers traveled on final flight
वाराणसी-मुंबई स्पाइसजेट सेवा बंद। - फोटो : ANI

विस्तार

Varanasi-Mumbai SpiceJet Service: बाबतपुर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की मुंबई वाराणसी मुंबई विमान सेवा गुरुवार से बंद हो गई। कंपनी द्वारा इस रूट पर संचालित अंतिम उड़ान में दोनों दिशाओं में कुल 428 यात्रियों ने यात्रा की। इस सेवा के बंद होने के साथ ही वाराणसी एयरपोर्ट से स्पाइसजेट एयरलाइंस की सभी उड़ानों का संचालन पूरी तरह समाप्त हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 505 निर्धारित समयानुसार दोपहर 2:35 बजे के बजाय 3:15 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरकर वाराणसी के लिए रवाना हुई और निर्धारित समय 4:25 बजे के बजाय लगभग एक घंटे विलंब से शाम 5:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची। इस विमान में 213 यात्री सवार थे। वहीं वाराणसी से मुंबई के लिए संचालित अंतिम उड़ान एसजी 506 ने 215 यात्रियों को लेकर निर्धारित समय शाम 5:25 बजे के बजाय 6:13 बजे उड़ान भरी।
विज्ञापन


स्पाइसजेट की यह सेवा पिछले कुछ समय से वाराणसी और मुंबई के बीच नियमित रूप से संचालित हो रही थी। एयरलाइन के शेड्यूल के अनुसार एसजी-505 मुंबई से प्रस्थान कर वाराणसी पहुंचती थी, जबकि एसजी-506 वाराणसी से मुंबई के लिए उड़ान भरती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, एक समय स्पाइसजेट वाराणसी से दिल्ली, मुंबई सहित कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ान सेवाएं संचालित करती थी, लेकिन समय के साथ विभिन्न रूटों पर सेवाएं बंद होती चली गईं। मुंबई वाराणसी मुंबई उड़ान के बंद होने के साथ ही अब वाराणसी एयरपोर्ट से स्पाइसजेट एयरलाइंस की सभी विमान सेवाएं समाप्त हो गई हैं।

स्पाइसजेट के पूरी तरह संचालन बंद करने से वाराणसी से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक प्रमुख एयरलाइन का विकल्प कम हो गया है। हालांकि मुंबई सहित अन्य गंतव्यों के लिए विभिन्न एयरलाइंस की उड़ान सेवाएं अभी भी उपलब्ध हैं। 

हालांकि एयरलाइन की ओर से सेवा बंद करने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन विमानन क्षेत्र के जानकारों के अनुसार बढ़ती परिचालन लागत, विमान उपलब्धता और ईंधन एटीएफ खर्च जैसी चुनौतियां एयरलाइंस के रूट संचालन को प्रभावित करती हैं। और कुछ अन्य एयरलाइंस के भी विमान इन्हीं कारणों से बंद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed