फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Motorcyclist throat Chinese manja Kazzakpura overbridge; dies while being taken to hospital

वाराणसी: कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर चीनी मांझे ने रेता गला, साड़ी कारोबारी की मौत; दूसरी घटना में कट गई उंगलियां

Sun, 11 Oct 2026 11:32 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 11 Oct 2026 11:32 AM IST
सार

वाराणसी के कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर चीनी मांझे की चपेट में आने से साड़ी कारोबारी की गर्दन कट गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घनी आबादी वाले इलाकों में पतंगबाजी दोपहिया वाहन सवारों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। फ्लाईओवर से गुजरने वाले लोगों पर चीनी मांझे का खतरा मंडरा रहा है। दूसरी घटना महमूरगंज-मंडुवाडीह फ्लाईओवर पर हुई है। यहां एक व्यक्ति का हाथ कट गया है।

विज्ञापन
Varanasi Motorcyclist throat Chinese manja Kazzakpura overbridge; dies while being taken to hospital
मंडलीय अस्पताल में पंचनामा करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पतंगबाजी के सीजन में आसमान में उड़ रहा चीनी मांझा लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर रविवार सुबह चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण साड़ी कारोबारी सुनील कुमार गुजराती (55) की मौत हो गई। वह चौखंभा स्थित गोपाल मंदिर में दर्शन करने के बाद आशापुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन





इसी दौरान अचानक उनके गले में चीनी मांझा लिपट गया। जब तक वह कुछ समझ पाते, उनकी गर्दन कट गई और खून बहने लगा। वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। राहगीरों ने उन्हें तत्काल मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

स्थानीय लोग लेकर पहुंच अस्पताल

घटना की सूचना पर जैतपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से संपर्क कर उन्हें हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर इस तरह का यह पहला हादसा बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। विकास कुमार सोनकर परिवार के साथ पुल से गुजर रहे थे। उन्होंने सड़क पर एक व्यक्ति को गिरा देखा। उसकी गर्दन से खून निकल रहा था और वह तड़प रहा था। विकास ने तत्काल बाइक सवारों को रोककर मदद मांगी। 

विज्ञापन

इसके बाद घायल कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया गया। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी अमन जायसवाल ने बताया कि वह पुल पर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक से जा रहे सुनील के गले में पतंग का मांझा फंस गया। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह सड़क पर गिर पड़े। उनकी गर्दन से तेजी से खून निकल रहा था।

अस्पताल पहुंचे सुनील के छोटे भाई सुशील कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई साड़ी के कारोबारी थे और परिवार के साथ आशापुर स्थित मकान में रहते थे। उनके बेटे यश गुजराती की तबीयत दो दिन से खराब थी। रविवार सुबह सुनील चौखंभा स्थित गोपाल मंदिर में दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा हो गया।

विज्ञापन

कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर मौत बनकर उड़ रहा चीनी मांझा
कज्जाकपुरा, सरैया, जलालीपुरा, मढ़िया, अमरपुर बटलोहिया और पुरानापुल घनी आबादी वाले इलाके हैं। इन क्षेत्रों में पतंगबाजी खूब होती है। ऐसे में हवा में उड़ने वाला चीनी मांझा कज्जाकपुरा फ्लाईओवर से गुजरने वाले दोपहिया वाहन सवारों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। 

पतंग का मांझा टूटकर पुल पर गिर जाए या सड़क के ऊपर लटकता रह जाए तो वाहन चालकों की गर्दन इसकी चपेट में आ सकती है। फ्लाईओवर पर स्पीड ब्रेकर और डिवाइडर नहीं होने से वाहनों की गति भी तेज रहती है। ऐसे में मांझा शरीर से लिपटने पर संभलने का मौका तक नहीं मिलता। प्रतिबंध के बावजूद पतंग की दुकानों पर चीनी मांझे की बिक्री की शिकायतें सामने आती रही हैं। यह हादसा एक बार फिर इसके इस्तेमाल और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की जरूरत को उजागर करता है।

चाइनीज मांझे से बाइक सवार का हाथ कटा

Varanasi Motorcyclist throat Chinese manja Kazzakpura overbridge; dies while being taken to hospital
घायल व्यक्ति। - फोटो : संवाद

महमूरगंज-मंडुवाडीह फ्लाईओवर पर रविवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। शक्तिपुरम कॉलोनी, भीटारी निवासी लाल बाबू यादव (45) महमूरगंज स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर मंडुवाडीह की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह महमूरगंज-मंडुवाडीह रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर पहुंचे, सड़क पर लटक रहा चाइनीज मांझा अचानक उनके हाथ में फंस गया। मांझे की धार से उनका हाथ कट गया और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल घायल लाल बाबू यादव को मंडुवाडीह स्थित नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चाइनीज मांझे से होने वाले हादसों पर चिंता जताई। उन्होंने इसकी बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने और प्रतिबंध का प्रभावी पालन कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed