मौसम अपडेट: अगस्त में झूमके बरसे बादल, टूटा दो साल का रिकॉर्ड, जानें कैसा रहेगा मौसम
जून जुलाई के बाद अब अगस्त में भी बारिश का आंकड़ा 200 मिलीमीटर के पार पहुंच गया है। जून से अब तक तीन महीने में 649.3 मिलीमीटर बारिश मौसम विभाग ने दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगस्त महीने में इस बार अच्छी बारिश हुई। गरज चमक संग झमाझम बारिश इतनी हुई कि अगस्त में होने वाली बारिश का पिछले दो साल का रिकार्ड टूट गया है। औसतन अगस्त में 264.2 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए। अभी इस महीने में सात दिन शेष हैं, लेकिन अब तक 234.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तीन चार दिन तक अभी बारिश होते रहने की संभावना है।
इस बार समय से पहले मानसून के आने के साथ ही अच्छी बारिश देखने को मिली है। जून जुलाई के बाद अब अगस्त में भी बारिश का आंकड़ा 200 मिलीमीटर के पार पहुंच गया है। जून से अब तक तीन महीने में 649.3 मिलीमीटर बारिश मौसम विभाग ने दर्ज किया है।
इसमें जून में 284.7 मिलीमीटर, जुलाई में 131.9 और अगस्त में 234.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले चार सालों में यह नया रिकार्ड बना है। 25 जुलाई से शुरू सावन 22 अगस्त को समाप्त हो गया। ऐसे में सावन में भी अच्छी बारिश हुई।
अब तक हुई बारिश
2017 143.7 मिलीमीटर
2018 171.8
2019 215.8
2020 206.6
2021 234.2 मिलीमीटर(अगस्त में अब तक)
नम हवा संग बारिश से उमस गायब
पिछले तीन चार दिनों से कभी बारिश तो कभी तेज धूप जैसा मौसम बना है। सोमवार को सुबह बादलों की आवाजाही जारी रहने के साथ ही हवा में नमी भी बरकरार रही। दोपहर करीब ढाई बजे शहर में लंका, भिखारीपुर, दुर्गाकुंड, भेलूपुर आदि जगहों पर झमाझम बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से लंका चौराहे के साथ ही सुंदरपुर, भेलूपुर में सड़क पर पानी लग गया।
इधर मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में भी कमी देखने को मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 35डिग्री सेल्सियस की जगह सोमवार को 34.6, न्यूनतम 25.9 से कम होकर 25.0 तक आ गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि तीन चार दिन अभी बारिश होने के आसार हैं।