फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi mayor says that wait for varanasi totally cleanliness

वाराणसी की मेयर बोलीं- इंतजार करें, जल्दी ही शहर के दाग नजर नहीं आएंगे

Thu, 21 Dec 2017 06:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 21 Dec 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
varanasi mayor says that wait for varanasi totally cleanliness
अमर उजाला संवाद में मेयर के साथ वाराणसी की प्रबुद्ध महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी की मेयर मृदुला जायसवाल ने शहर की बुनियादी समस्याओं और जनअपेक्षाओं को समझ लिया है। इनके सिलसिलेवार सही समाधान के लिए खाका भी तैयार है। महापौर चांदपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उपस्थित हुईं।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र की नामचीन महिलाओं की ओर से उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और आगामी कार्ययोजनाओं को साझा किया। महापौर चुने जाने के बाद जायसवाल का किसी मीडिया हाउस में यह पहला कार्यक्रम रहा। 
विज्ञापन


इस आयोजन की खास बात यह भी रही कि नगर निगम चुनाव के दौरान हमारे संवाद कार्यक्रम में शामिल हुईं प्रबुद्ध महिलाओं ने इच्छा जताई थी कि चुनाव नतीजों के बाद वे इसी मंच के माध्यम से अपने महापौर से रूबरू होकर शहर के विकास पर चर्चा करना चाहेंगी। हमने इस आग्रह को महापौर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को इस कड़ी में हुए कार्यक्रम में यही जानी-मानी महिलाओं को अमर उजाला ने उन्हें मन की बात कहने का अवसर उपलब्ध करा दिया। महापौर के सपनों और उनकी प्राथमिकताओं के क्रम में महिलाओं ने आश्वासन दिया कि शहर की सूरत बदलने को महापौर अपने विजन को आगे बढ़ाएं, आधी आबादी हर मोड़ पर उनके हमकदम होगी। 

varanasi mayor says that wait for varanasi totally cleanliness
अमर उजाला संवाद में मेयर के साथ वाराणसी की प्रबुद्ध महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी शहर की प्रथम नागरिक मृदुला जायसवाल का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी के दिखाए रास्ते पर अमल करते हुए स्वच्छता मुहिम की शुरुआत उन्होंने नगर निगम से ही की है। निगम मुख्यालय के पहले निरीक्षण के दौरान जो कमियां मिलीं, उन्हें दूर करने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया है। अनुपस्थित मिले 43 अधिकारियों-कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है।

साथ ही वादा किया कि जनसुविधाओं को बेहतर करने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी। शहर में जाम और पार्किंग की व्यवस्था न होने की बात को मानते हुए उन्होंने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग के लिए जल्दी ही काम शुरू किया जाएगा। ऐसा होने पर अतिक्रमण की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

महापौर ने कहा कि सफाई के लिए नगर निगम के साथ साथ आम जनता का भी सहयोग चाहिए। सफाईकर्मियों की शिफ्ट बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा गलियों में सफाई के लिए सुपरवाइजर लगाए जाएंगे। ये नियमित निरीक्षण कर देखेंगे सफाई हुई या नहीं हुई। जिन इलाकों में गंदगी अधिक है, वहां पहले सफाई कराई जाएगी। बताया, खस्ताहाल सड़कों के लिए विभागों में समन्वय स्थापित करना उनका प्रमुख एजेंडा है।

जिस इलाके में सड़कों की खुदाई की जा रही है। वहां दूसरे विभागों से जानकारी ली जाएगी कि यदि उन्हें कोई काम करना है तो साथ ही कर लें। बार बार सड़कों की खुदाई न की जाए। जहां खुदाई का काम हो गया है, वहां पैचवर्क तेजी से कराया जाएगा।

दावा किया, शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए भी बेहतर काम होगा। अतिक्रमण हटाने के साथ साथ लोगों में ट्रैफिक सेंस के लिए जागरूकता लाई जाएगी। सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के लिए रोहनिया में कान्हा उपवन बनवाया जा रहा है। पार्कों को बेहतर करने, नगर निगम के स्कूलों को सुविधायुक्त बनाने और दशकों से बंद अस्पताल शुरू कराने के लिए नगर आयुक्त से बातचीत की जाएगी। 

इन्होंने ये कहा ...

varanasi mayor says that wait for varanasi totally cleanliness
mayor mridula jaiswal - फोटो : अमर उजाला

 शहर की स्वच्छता के लिए एप्लीकेशन डाउनलोडिंग औपचारिकता भर न रह जाए। बुनियादी शिक्षा पर भी काम किया जाना चाहिए। महिलाएं जिस तरह अपने घर को सुंदर देखना पसंद करती हैं, ठीक वैसे ही शहर को भी सुंदर-सुव्यवस्थित देखने की इच्छा है। 
- पूजा मधोक, डायरेक्टर, डालिम्स सनबीम ग्रुप

शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि उल्लंघन करने वालों पर दंड लगाया जाए। दंड का प्रावधान तो है लेकिन इसका पालन नहीं होता। शहर के विकास के लिए जरूरी ये भी है कि जनता भी अपना पूरा सहयोग दे। हर व्यक्ति जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी निभाए। 
- हिमानी जायसवाल, समाजसेवी

अध्यात्म के साथ-साथ शहर शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी जाना जाता है। साफ-सफाई के साथ इस शहर के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य की जिम्मेदारी भी मेयर पर है। बाहर से आने वाले लोग शहर की नकारात्मक छवि लेकर न लौटें, इसके लिए कारगर प्रयास होने चाहिए। 
- डॉ. ऋतु गर्ग, डायरेक्टर, संतुष्टि हॉस्पिटल 

शहर के विकास के लिए विभागों में अगर तालमेल हो तो शहर की आधी समस्याएं हल हो सकती है। महिलाएं सुव्यवस्थित ढंग से काम करना पसंद करती हैं। अपेक्षा है कि नई महापौर इस गुण का बखूबी इस्तेमाल करेंगी। हम सभी इसमें उनका पूरा सहयोग करने को तैयार हैं। 
- अंजलि अग्रवाल, समाजसेवी
 
हम शहर को खूबसूरत बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए शहर में कई जगह दीवारों पर वॉल पेंटिंग की गई लेकिन उसके रखरखाव की जिम्मेदारी निगम नहीं निभा रहा है। अगर रखरखाव का भरोसा मिले तो हम सार्वजनिक स्थलों में खुशनुमा रंगों के मनभावन चित्रों से भर देंगे।
- शारदा सिंह, चित्रकार

नगर निगम के पार्कों की सूरत बदलनी चाहिए। शहर की मलिन बस्तियों की प्रतिभाओं को निगम की ओर से प्रोत्साहित करने की पहल की जानी चाहिए। इसकी शुरुआत अगर मेयर करें तो आगे ये प्रतिभाएं मिसाल साबित हो सकती हैं। इसमें सभी का सहयोग लिया जाना चाहिए। 
- नीलू मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलीट
 
गोदौलिया से लेकर लहुराबीर तक शाही नाले की सफाई के लिए सड़क पर बिछाई गई पाइपलाइन को जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए। इस पाइपलाइन के कारण मार्ग पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।  नवनिर्मित ओवरहेड टैंक हस्तांतरित कर पेयजल की समस्या दूर की जाए। 
- रचना श्रीवास्तव, डायरेक्टर, सिल्वर ग्रोव स्कूल

शहर के विकास के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा, बेटियों की शिक्षा और उनके स्वास्थ्य पर भी जोर दिया जाना चाहिए। चूंकि मेयर महिला हैं, ऐसे में उनकी जिम्मेदारी इसके प्रति बढ़ जाती है। शहर की यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई और अतिक्रमण पर नए सिरे से काम करने की जरूरत है। 
- मंजू द्विवेदी, समाजसेवी 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed