फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Massive fire CNG pump 40 foot high flames spark panic videos and photos captured from 300 meters away

UP: वाराणसी में सीएनजी पंप के यार्ड में लगी भीषण आग, 40 फीट ऊंची तक लपटें; 300 मीटर दूर से बनाई वीडियो-फोटो

Fri, 19 Jun 2026 10:24 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 19 Jun 2026 10:24 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में सीएनजी पंप के पीछे स्थित गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते पूरे यार्ड को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें करीब 40 फीट तक उठने लगीं। एहतियातन हाईवे की एक लेन बंद कर दी गई। वाराणसी और जौनपुर की 11 से अधिक दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। 300 मीटर दूर से लोगों ने वीडियो और फोटो बनाए।

विज्ञापन
Varanasi Massive fire CNG pump 40 foot high flames spark panic videos and photos captured from 300 meters away
सीएनजी पंप में भीषण आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव स्थित गेल सीएनजी पंप के गोदाम और यार्ड में शुक्रवार की रात आग लग गई। वाराणसी और जौनपुर से दमकल की 11 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। लगभग 40 फीट ऊंची लपटों को देख पुलिस ने वाराणसी-जौनपुर हाइवे के एक लेन पर यातायात रोका गया। रात 11 बजे के बाद तक आग की लपटें उठती रहीं। फायर अधिकारियों के अनुसार पंप के पीछे गोदाम में शाॅर्ट सर्किट से आग लगी और फिर यार्ड भी जद में आ गया। गेल अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन




वाराणसी-जौनपुर नेशनल हाइवे एनएच -56 स्थित फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव में गेल का सीएनजी पंप संचालित है। पंप के पीछे गोदाम बना हुआ है। गोदाम में सीएनजी पंप की पाइप समेत अन्य उपकरण रखे जाते हैं। रात 9.10 बजे सीएनजी पंप के पीछे गोदाम में अचानक शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन


पंप कर्मियों समेत आसपास के लोग गोदाम में लगी आग बुझाने का प्रयास किए लेकिन आग बुझी नहीं। फूलपुर फायर स्टेशन से दो गाड़ियां भी गोदाम की आग बुझाने को पहुंची लेकिन असफल साबित हुई। तब तक आग की लपटों ने सीएनजी पंप के यार्ड को भी अपने आगोश में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो किमी दूर से आग की लपटों और धुआं देखकर राहगीरों के वाहनों की रफ्तार थम गई। फूलपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी। धीरे-धीरे वाराणसी के सभी फायर स्टेशनों की गाड़ियां मंगा ली गई लेकिन आग और भी विकराल होता गया। जौनपुर ने दमकल की गाड़ियां मंगाई गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि वाराणसी, जौनपुर की कुल 11 गाड़ियों को मौके पर आग बुझाने के लिए लगाया गया। पानी खत्म होने पर गाड़ियां तुरंत पास के एक बिस्कुट फैक्ट्री से पानी भरकर पहुंचती रहीं।

उधर, एहतियातन सुरक्षा को लेकर फूलपुर पुलिस ने वाराणसी-जौनपुर हाइवे की एक लेन को बंद करवा दिया। कुछ देर तक करखियांव पंप के पास अफरा-तफरी का माहौल रहा। पंप के यार्ड से उठते धुएं को देखकर आसपास के गांवों और पास में एग्रो पार्क के उद्योग इकाइयों के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

पंप के आसपास के स्थलों को खाली करा दिया गया। सीएनजी पंप के यार्ड से आग की लपटों को देखकर गेल अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। रात 11 बजे तक स्थिति बेकाबू रही। फायर ब्रिगेड और फूलपुर पुलिस आग बुझाने की प्रक्रिया में जुटी रहीं। आग बुझाने में तीन लोगों के झुलसने की भी बात सामने आई लेकिन पुलिस ने ऐसी सूचना से इन्कार किया।

Varanasi Massive fire CNG pump 40 foot high flames spark panic videos and photos captured from 300 meters away
गेल सीएनजी पंप के गोदाम और यार्ड में शुक्रवार की रात आग लग गई। - फोटो : संवाद

पंप की लापरवाही से हुई बड़ी घटना, गेल अधिकारियों का लचर पर्यवेक्षण
सीएनजी पंप पर सावधानियां बहुत बरती जाती है लेकिन यह जानते हुए भी पंप के पीछे गोदाम बनाया गया। जहां पाइप समेत अन्य ऐसे उपकरण रखे गए थे। एक तरह से सुरक्षा में बड़ी लापरवाही बरती गईं। पंप के पर्यवेक्षण में लगे गेल अधिकारियों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। लिहाजा, रात में लगी आग बुझाने में फायर ब्रिगेड और फूलपुर पुलिस हांफ गईं। आसपास के उद्यमियों की भी सांसें अटक गईं। फैक्ट्रियों में तुरंत लोग मुस्तैद हो गए। 40 फीट से अधिक ऊंचाई पर आग की लपटों और धुएं के गुब्बार ने आसपास के लोगों को सहमा दिया।

Varanasi Massive fire CNG pump 40 foot high flames spark panic videos and photos captured from 300 meters away
दमकल कर्मचारियों ने आग बुझाने में की मशक्कत। - फोटो : संवाद

गेल के पास नहीं था कोई हाइड्रेंट
गेल के पास कोई हाइड्रेंट नहीं था, जिससे आग को बुझाया जा सके। गेल से सटे बीडी वेंचर ग्रुप का हाइड्रेंट काम आया और फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पूर्व गेल पंप के दक्षिणी और पश्चिमी छोर के आग को आगे बढ़ने नहीं दिया। अन्यथा एग्रो पार्क के 12 से अधिक फैक्ट्रियों को आग ने अपनी आगोश में ले लिया होता। उद्यमी राजेश अग्रवाल और कौस्तुभ अग्रवाल ने बताया कि 3 लाख लीटर क्षमता वाले हाइड्रेंट को चालू कर दिया, जिससे आग को फैलने और बुझाने में मदद मिली।

वाराणसी और जौनपुर दमकल की 11 गाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास जारी है। आग विकराल है। गोदाम में पहले शाॅर्ट सर्किट से आग फैला और फिर सीएनजी पंप भी जद में आ गया। - आनंद सिंह राजपूत, सीएफओ

फायर सर्विस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। युद्धस्तर पर आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात है। - नृपेंद्र कुमार, एडीसीपी गोमती जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed