फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Lucknow direct flight will start in October

खुशखबरी : वाराणसी-लखनऊ सीधी उड़ान अक्तूबर में होगी शुरू

Fri, 18 Aug 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 18 Aug 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Lucknow direct flight will start in October
aeroplane

देश की सांस्कृतिक नगरी काशी अक्तूबर तक हवाई मार्ग से प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सीधे जुड़ जाएगी। एयरपोर्ट सूत्रों की मानें तो लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रतिदिन लखनऊ के लिए 72 से 78 यात्री क्षमता वाले एटीआर 72 विमान सेवा शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन


वाराणसी से लखनऊ के लिए प्रतिदिन एक विमान जाएगा और वहां से लौटेगा। दोनों शहरों के बीच अभी तक किसी भी एयरलाइंस की फ्लाइट नहीं हैं। अक्तूबर तक कुछ और एयरलाइंस भी लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो वाराणसी-लखनऊ के बीच विमान सेवा की ज्यादा मांग है। एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी चार अगस्त को वाराणसी-कोलंबो के बीच सीधी उड़ान का शुभारंभ करने यहां आए थे। उस समय इस बारे में प्रस्ताव रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्हाेंने सकारात्मक संकेत दिए थे। एयर इंडिया रियाद और कोलकाता के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल, वाराणसी से कोलकाता के लिए एयर इंडिया की सीधी फ्लाइट नहीं है। इसे भी अक्तूबर में ही शुरू किया जा सकता है।


अभी प्रतिदिन सात से साढ़े सात हजार यात्रियों का एयरपोर्ट पर आवागमन होता है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निदेशक अनिल कुमार राय ने कहा कि लखनऊ सहित कई अन्य शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए एयर इंडिया को पत्र लिखा गया है। पूरी संभावना है कि अक्तूबर के अंत तक यह सेवा शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed