{"_id":"6432882be990fcb7f10ed8f3","slug":"varanasi-llb-first-year-student-jumped-into-the-river-to-retrieve-slippers-drowned-in-deep-water-at-ravidas-2023-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: नदी में चप्पल निकालने कूदा LLB प्रथम वर्ष का छात्र, रविदास घाट पर गहरे पानी में समाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: नदी में चप्पल निकालने कूदा LLB प्रथम वर्ष का छात्र, रविदास घाट पर गहरे पानी में समाया, मौत
Sun, 09 Apr 2023 03:14 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 09 Apr 2023 03:14 PM IST
सार
वाराणसी के रविदास घाट के सामने लगे जेटी पर शुभम सनडियाल बीती रात अपने साथी अमित चौधरी के साथ बैठा था। बातचीत करने के दौरान शुभम का चप्पल नदी में गिर गया। चप्पल निकालने के लिए शुभम नदी में कूद गया, जहां गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन
गंगा में डूबा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र के रविदास घाट पर एक युवक के डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घाट के सामने लगे जेटी पर शुभम सनडियाल (22 वर्षीय) बीती रात अपने साथी अमित चौधरी के साथ बैठा था। बातचीत करने के दौरान शुभम का चप्पल नदी में गिर गया। चप्पल निकालने के लिए शुभम नदी में कूद गया, जहां गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन
मृतक शुभम
- फोटो : अमर उजाला
वहां मौजूद अमित ने शुभम को डूबता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दिया। शुभम दरभंगा जिले के बिरौल थाना के भवानीपुर का रहने वाला था। काशी हिंदू विश्वविद्यालय एलएलबी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। सूचना मिलने के बाद परिजन दरभंगा बिहार से रविवार सुबह रवाना हो गए।