फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi lawyers are angry after advocate murder in allahabad

इलाहाबाद में वकील की गोली मारकर हत्या, बनारस में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस

Thu, 10 May 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 10 May 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
varanasi lawyers are angry after advocate murder in allahabad
आक्रोशित अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद के मनमोहन पार्क के पास गुरुवार को वकील राजेश कुमार श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह अपनी बाइक से कोर्ट जा रहे थे। रास्ते में बाइकसवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इस वारदात के बाद गुस्साए वकीलों ने जमकर हंगामा किया है। इलाहाबाद में वकील की हत्या की खबर सुनते ही बनारस के अधिवक्ता भी आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन


बनारस बार के सभागार में इकठ्ठा होकर जुलूस की शक्ल में गेट नंबर तीन पर पहुंचे। वहां से जिला जज की पोर्टिको में पहुंचकर सभा की। जुलूस का नेतृत्व बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय कर रहे थे।
विज्ञापन

 

उन्होंने 24 घंटे के अंदर हमालवरों की गिरफ्तारी, परिजनों को पचास लाख रुपए की आर्थिक मदद और एक सदस्य को तत्काल नौकरी देने की मांग की है। उनके साथ विनोद शुक्ला, प्रशांत मिश्रा, सुजीत यादव, अखिलेश यादव, राजकुमार तिवारी, अजय बरनवाल,सहित कई अधिवक्ता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वकील के परिजनों को 20 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर कार्रवाई कर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के आदेश दिए हैं।

 

बता दें कि इलाहाबाद के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में वकील की हत्या के बाद हालात बिगड़ गए। वकीलों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इतना ही नहीं कई क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं को भी अंजाम दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed