Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Kashi’s sky to light up with 2,100 indigenous drones on Dev Deepawali show will last 15 minutes

वाराणसी: देव दीपावली पर 2100 स्वदेशी ड्रोन से जगमगाएगा काशी का आसमान, 15 मिनट का होगा शो

Mon, 16 Nov 2026 02:44 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Mon, 16 Nov 2026 02:44 PM IST
सार

काशी की देव दीपावली 24 नवंबर को खास होने जा रही है। पहली बार 2100 स्वदेशी ड्रोन से 15 मिनट का शो होगा। इसमें शिव तांडव, गंगा अवतरण, काशी विश्वनाथ मंदिर और मां विशालाक्षी की आकृतियां आसमान में दिखाई जाएंगी।

विज्ञापन
Varanasi Kashi’s sky to light up with 2,100 indigenous drones on Dev Deepawali show will last 15 minutes
देव दीपावली 2026, वाराणसी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

काशी की देव दीपावली इस बार गंगा घाटों के साथ आसमान में भी भव्यता बिखेरेगी। 24 नवंबर को होने वाले आयोजन में पहली बार 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए आसमान में भगवान शिव, शिव तांडव, गंगा अवतरण और काशी विश्वनाथ मंदिर की आकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। करीब 15 मिनट के इस ड्रोन शो में 15 विशेष फॉर्मेशन नजर आएंगे। संगीत और हिंदी वॉयस ओवर के साथ थ्री-डी एनिमेशन से तैयार आकृतियां काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाएंगी।

विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में वाराणसी के राजघाट से नमो घाट तक देव दीपावली का भव्य आयोजन किया जाएगा। लाखों दीपों की रोशनी के बीच 2100 स्वदेशी ड्रोन आसमान में पौराणिक प्रसंगों को साकार करेंगे। पर्यटन विभाग ने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप देने की तैयारी की है।
विज्ञापन


शिव तांडव से मां गंगा के अवतरण तक दिखेगी दिव्यता
ड्रोन शो की थीम देव दीपावली पर आधारित होगी। इसमें भगवान शिव, महेश्वर सूत्र, संगीतमय शिव तांडव और मां गंगा के धरती पर अवतरण के दृश्य दिखाए जाएंगे। इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर, मां विशालाक्षी और बाबा कालभैरव की आकृतियां भी आसमान में उकेरी जाएंगी। उत्तर प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग के लोगो को भी इस प्रस्तुति में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

Varanasi Kashi’s sky to light up with 2,100 indigenous drones on Dev Deepawali show will last 15 minutes
देव दीपावली 2026, वाराणसी - फोटो : Amar Ujala

15 फॉर्मेशन में दिखेंगी पौराणिक आकृतियां
करीब 15 मिनट के शो में 15 विशेष ड्रोन फॉर्मेशन तैयार किए गए हैं। थ्री-डी एनिमेशन से बनी आकृतियों को थीम आधारित संगीत और हिंदी वॉयस ओवर के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को काशी की आध्यात्मिक विरासत से तकनीक के माध्यम से जोड़ना है।

आस्था और आधुनिक तकनीक का संगम बनेगी देव दीपावली
अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि काशी की देव दीपावली आस्था, संस्कृति और आधुनिक तकनीक के संगम का वैश्विक उत्सव बन चुकी है। इस बार 2100 स्वदेशी ड्रोन के माध्यम से भगवान शिव, मां गंगा और काशी की पौराणिक विरासत के प्रसंगों को आसमान में जीवंत किया जाएगा। इससे देव दीपावली की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नया अनुभव मिलेगा।

देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता स्वर्ग से धरती पर उतरकर मां गंगा में स्नान करते हैं। इसी मान्यता के चलते इसे देवताओं की दीपावली कहा जाता है। दीपदान और गंगा घाटों की रोशनी इस पर्व को विशेष बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed